फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कार पलटने से मां की मौत, बेटा जख्मी

कार पलटने से मां की मौत, बेटा जख्मी

Thu, 28 Feb 2019 02:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
कार पलटने से मां की मौत, बेटा जख्मी
अनियंत्रित कार पलटी, मां की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन

बहादुरगढ़। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे पर गांव नीलोठी के पास बुधवार की सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने हादसे को इत्तफाक मानकर कार्रवाई की है। दरअसल, दिल्ली के नजफगढ़ का निवासी दीमांशु (25) और उसकी मां सरोज बुधवार को किसी काम के सिलसिले में सोनीपत जा रहे थे। जब वे केएमपी पर नीलोठी के पास पहुंचे तो अचानक उनकी आई-20 कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में दोनो मां बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इन्हें संभाला और बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने सरोज को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल दीमांशु को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed