{"_id":"5c686295bdec2209fa31e970","slug":"121550344853-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोष मार्च निकाल कर फूंका पाकिस्तान का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोष मार्च निकाल कर फूंका पाकिस्तान का पुतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बेरी। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में शनिवार देर शाम को बेरी कस्बे के युवा, सामाजिक संगठन, प्रतिनिधि मंडलों ने सड़कों पर उतरकर अपने गुस्से का इजहार किया। युवाओं ने बेरी के कुरड़ मोहल्ला से बेरी मेन बाजार, शिव चौक से लेकर भागलपुरी चौक तक पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश जुलूस के साथ शहीदों पर हुए हमले पर शोक प्रकट किया। भागलपुरी चौक पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। वही आम जनता ने भी सरकार से इस बार पाकिस्तान पर सख्त कदम उठाने की मांग की हैं।
मनवीर ढ़ाका ने बताया कि पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले वाली घटना वह बहुत निंदनीय है और सरकार से मांग की हैं कि वो आतंकियों के खिलाफ जल्द से जल्द ठोस कदम उठाए। अत्तर कादयान ने इस घटना पर काफी आक्रोश जताया एवं सरकार से अपील की इस घटना के बदले वह पाकिस्तानियों को सबक सिखाया जाऐ। आए दनि इस प्रकार के जो हमले भारतीय सेना पर हो रहे हैं। वह काफी दुखद हैं। देश इस समय सेना एवं सरकार के साथ है। कशमीर से धारा 370 हटाई जाऐ एक देश में एक ही कानून लागू हो। प्रदर्शन में राहुल कादयान, बंटी, संजय, विवेक, विकास, बिल्लु पहलवान, रामबीर, राजीव सहित कस्बें के व्यक्ति मौजूद रहे।