फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एंबुलेंस के लिए डीसी रेट पर लगाए पांच चालक

एंबुलेंस के लिए डीसी रेट पर लगाए पांच चालक

Thu, 14 Feb 2019 01:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस के लिए डीसी रेट पर लगाए पांच चालक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के कारण प्रभावित हुई एंबुलेंस व्यवस्था पटरी पर लौटने लगी है। विभाग की ओर से डीसी रेट पर पांच चालक लगाए गए हैं। इससे पहले नियमित चालकों के सहयोग से सात एंबुलेंस चलाई जा रही थी। विभाग की ओर से 12 एंबुलेंस मरीजों के लिए उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं
जिले में नौ माह तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण और डिलीवरी का कार्य प्रभावित हो रहा है। डिलीवरी केसों को आपात स्थिति में रोहतक पीजीआई रेफर किया जा रहा है। जबकि कुछ डिलीवरी झज्जर के सामान्य अस्पताल में नियमित स्टाफ के सहारे करवाई जा रही हैं। एनएचएम कर्मचारी संघ झज्जर की हड़ताल बुधवार को लगातार नौवें दिन जारी रही और हड़ताल को 15 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। बुधवार को किए गए हवन को कर्मचारियों ने सद्बुद्धि हवन का नाम दिया है। हवन में सभी एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी आहुति डाली। हवन आचार्य बलदेव द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ संपूर्ण किया गया। जिला प्रधान मंजूरेखा आर्य, राज्य उप प्रधान नवीन ने कहा कि हवन के माध्यम से प्रार्थना की गई कि भगवान सरकार को सद्बुद्धि दे। एनएचएम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए है।
विज्ञापन


371 कर्मचारी रहे हड़ताल पर
जिले में कार्यरत 518 कर्मचारियों में से 371 एनएचएम कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इससे जिला भर में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो चुकी हैं। इससे पहले भी एनएचएम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर कई बार लंबी हड़ताल कर चुके हैं। उनका आरोप है कि बार-बार आश्वासन देने के बाद भी सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है। वहीं, एनएचएम कर्मचारियों ने कहा कि बार-बार वार्ता करने के बाद भी मांगों को नहीं माना जा रहा है। वार्ता विफल हो रही हैं। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. मेहरसिंह सरौला ने अपना समर्थन देते हुए कहा कि समाज में दो आदमियों को सर्वोपरि बताया है एक डॉक्टर व दूसरा मास्टर, एक जो मरते को बचाता है दूसरा मास्टर जो समाज को एक नया मोड़ देता है। उनके साथ सरकार अत्याचार कर रही है। हवन में डॉ. रोबिन, उपप्रधान नवनीत, प्रेस सचिव संदीप कुमार जांगडा, कृष्ण लाल, डॉ. प्रदीप, अनिल शर्मा, डॉ. तरुण, डॉ. भूपेंद्र, शमशेर, डॉ. रेखा, मनीषा, बिमला, कमलेश, चंद्रकांता, ओमपति व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान प्रभावित हुई एंबुलेंस व्यवस्था को बहाल करने के लिए पांच चालक डीसी रेट पर लगाए गए हैं। जबकि सात नियमित चालकों से एंबुलेंस की गाड़ियां चलवाई जा रही हैं।
डॉ. कुलदीप सिंह, प्रभारी एनएचएम झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed