{"_id":"5c63244ebdec227395217c6f","slug":"121550001230-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम नरेंद्र मोदी ने किया धर्मनगरी से किया बाढ़सा एम्स का उद्घाटन, लोगों को मिलेगा बेहतर इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम नरेंद्र मोदी ने किया धर्मनगरी से किया बाढ़सा एम्स का उद्घाटन, लोगों को मिलेगा बेहतर इलाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़ (बादली)। बादली के गांव बाढ़सा में स्थित राष्ट्रीय कैंसर संस्थान का मंगलवार को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिये उद्घाटन किया। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ के साथ सहकारिता मंत्री व रोहतक से विधायक मनीष ग्रोवर, राज्यमंत्री व बावल से विधायक बनवारी लाल, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद धर्मबीर मंच पर मौजूद रहे।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने लोगों को कहा कि नेशनल कैंसर संस्थान 2035 करोड़ की लागत से 64 एकड़ में बनकर तैयार हुआ है। कैंसर के इलाज के साथ यहां रिसर्च सेंटर भी बनेगा। यूएसए, फ्रांस, इंग्लैंड के साथ रिसर्च सेंटर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे बेहतर बनाने के लिए एमओयू भी किया है। यह संस्थान रिकार्ड टाइम में बनाकर तैयार हुआ है। जेपी नड्डा का कहा कि केंद्र सरकार देश में 16 नए ऑल इंडिया मेडिकल कॉलेज खोलने का काम कर रही है। 16 नए एम्स बनने के बाद दिल्ली एम्स का भी बोझ कम होगा। दिल्ली के बेहतर चिकित्सक ही यहां पर इलाज करेंगे। सरकार रोग से निरोग की ओर बढ़ने की दिशा में काम कर रहे हैं। नड्डा ने कहा कि देश भर के 30 साल की उम्र में हर व्यक्ति की हेल्थ स्क्रीनिंग की जाएगी। ताकि उन्हें रोग से बचाने का काम किया जा सके। उन्होंने लोगों से तंबाकू से परहेज करने की भी सलाह दी। लोगों के सहयोग से ही रोग से निरोग की ओर सफलता मिल सकेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 10 करोड़ 74 लाख परिवारों और 55 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का फायदा मिला है। आयुष्मान भारत के तहत मात्र 4 महीने में 11 लाख 50 हजार लोगों ने इसका फायदा उठाया है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कि भिवानी के मेडिकल कॉलेज 200 करोड़, पीजीआई रोहतक में 250 करोड़ से काम चल रहा। हरियाणा के 10 जिलों में डायलिसिस की मशीनें लगाई गई हैं। स्वस्थ भारत, सबल भारत बनाने के प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करने का काम कर रहे है। उन्होंने सांसद दीपेंद्र की मांग पर कहा दीपेंद्र की उम्मीद को पूरा हम करेंगे। दीपेंद्र का सहयोग भी हमारी तरफ होगा तो उम्मीद है काम जल्द पूरा होगा।
दुनिया का सबसे बड़ा स्वास्थ्य हब के रूप में उभरेगा संस्थान : दीपेंद्र
कार्यक्रम के शिरकत करने पहुंचे रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के शुरू होने पर इससे जुड़े लोगों का धन्यवाद किया। दीपेंद्र ने कहा कि बाढ़सा एम्स दुनिया का सबसे बड़ा स्वास्थ्य हब के रूप में उभरेगा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कैंसर संस्थान का शुभारंभ मेरे लिए भावनात्मक पल है। 12 फरवरी 2009 को शुरू हुआ एम्स के सफर आज 10 साल बाद पूरा होना शुरू हुआ। दीपेंद्र ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रामोदास और गुलाम नबी आजाद और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का धन्यवाद किया। दीपेंद्र ने मंच से लोगों को एम्स की मंजूरी से लेकर आज शुभारंभ तक के सफर पर अपने योगदान की जानकारी दी। उन्होंने नेशनल कार्डियो इंस्टीट्यूड, 500 बीएड का जरनल हॉस्पिटल समेत करीब 10 स्वास्थ्य सेंटर जो प्रस्तावित है उनके भी एम्स परिसर में आने की उम्मीद जताई। दीपेंद्र का कहना है कि विश्व स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं का सबसे बड़ा हब बनाना मेरा सपना है। इसके लिए राजनीति से ऊपर उठकर सबको योगदान करना होगा। दीपेंद्र हुडा ने बाढ़सा एम्स को द्वारका से सिक्स लेन कनेक्टिविटी और मेट्रो कनेक्टिविटी देने की मांग की।
विज्ञापन
कांग्रेस ने सिर्फ कागजों में किया काम : ग्रोवर
वहीं सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आम आदमी राष्ट्रीय कैंसर संस्थान का लाभ मिलेगा। उन्होंने इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। यहां उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। ग्रोवर का कहना है कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में सिर्फ पत्थर ही लगाए हैं। उन्होंने प्रोजेक्ट के लिए सिर्फ कागजों में काम किया है। जमीनी स्तर पर कोई काम कांग्रेस ने नहीं किया। बीजेपी ने प्रदेश के लोगों को यह सौगात दी है। उन्होंने कहा कि देश के बजट की तरह प्रदेश के बजट में भी किसान, गरीब को कमरे वर्ग को मिलेगी जगह। ग्रोवर ने जेजेपी और इनेलो के विवाद को उनका घरेलू विवाद करार दिया उन्हें इसे बैठ कर सुलझाने की बात कही।