फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नशेड़ियों को नहीं मिली एंट्री, मेटल की लटकन वाली चुन्नी उतरवाई

नशेड़ियों को नहीं मिली एंट्री, मेटल की लटकन वाली चुन्नी उतरवाई

Mon, 07 Jan 2019 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
नशेड़ियों को नहीं मिली एंट्री, मेटल की लटकन वाली चुन्नी उतरवाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। एचटेट लेवल-एक और दो की परीक्षा रविवार को शांतिपूर्वक ढंग से होने पर जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। लेवल-एक और दो की परीक्षा देने पहुंचे कुछ अभ्यर्थी नशे में धुत होकर परीक्षा केंद्र पहुंचे लेकिन उन्हें एंट्री नहीं मिल पाई। मुश्किल से पुलिस कर्मचारियों को मनाकर एंट्री तो कर ली लेकिन अंदर के स्टाफ ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। वहीं, झालरों में मेटल लगी चुन्नी ओढ़कर पहुंची महिला परीक्षार्थियों की चुन्नी भी महिला पुलिस कर्मियों ने उतरवा ली। सुबह की शिफ्ट में लेवल-दो की परीक्षा में 375 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सबसे अधिक अनुपस्थिति जनता कालेज के बी-1 केंद्र पर रही। लेवल-दो की परीक्षा में 2101 परीक्षार्थी प्रविष्ट होने थे तो वहीं, 1576 को लेवल-1 की परीक्षा देनी थी।
शनिवार को लेवल-तीन की परीक्षा चार परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। लेवल-दो और लेवल-एक की परीक्षा सातों केंद्रों पर थी। सुबह की शिफ्ट में लेवल-दो की परीक्षा हुई। यह परीक्षा 2101 परीक्षार्थियों को देनी थी लेकिन 1726 ही परीक्षा देने पहुंचे। साढ़े 12 बजे परीक्षा खत्म होने से पहले पुलिस एक्टिव हो गई और फटाफट केंद्र को खाली कराने और लेवल-1 के परीक्षार्थियों की एंट्री कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई। जनता कालेज के दोनों परीक्षा केंद्रों में दो से तीन युवक नशे में धुत होकर पहुंचे। पहले तो इनको पुलिस कर्मचारियों ने ही गेट पर रोक लिया लेकिन गिड़गिड़ाने और माफी मांगने के बाद इनको अंदर जाने दिया गया। कुछ देर बाद ही स्टाफ ने इनको बैठाने से मना कर दिया। इस कारण वापस आ गए। वापिस बाहर आ गए। पुलिस कर्मियों के पूछने पर उन्होंने बताया कि अंदर स्टाफ ने उन्हें बैठने नहीं दिया। वहीं, जनता कालेज परीक्षा केंद्र में ढाई से लेकर सवा तीन बजे तक करीब पांच परीक्षार्थी पहुंचे। एंट्री नहीं मिलने के कारण उनको मायूस लौटना पड़ा। इनमें सभी महिलाएं ही थीं। वहीं, डीएसपी हेड क्वार्टर प्रदीप नैन के अलावा एसपी स्मिति चौधरी ने परीक्षा केंद्रों की स्थिति पर नजर रखने के लिए दो बार पेट्रोलिंग की। सभी परीक्षा केंद्रों पर एडीसी, एसडीएम और सीटीएम फ्लाइंग के अलावा बोर्ड फ्लाइंग लगातार चक्कर लगाती रही।
विज्ञापन


दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए नहीं थी रैंप सुविधा
एचटेट लेवल-वन की परीक्षा में काफी संख्या में दिव्यांग पेपर देने पहुंचे थे। अकेले जनता कालेज के बी-2 परीक्षा केंद्र पर 100 से अधिक दिव्यांगों ने परीक्षा दी। वहीं, दो के साथ उनके सहयोगियों की भी कार्ड बनाकर एंट्री की गई। वहीं, कुछ दिव्यांग अपने परिचितों की पीठ पर बैठकर पेपर देने पहुंचे तो कुछ की पुलिस कर्मियों ने भी अंदर तक जाने में मदद की। इनके लिए परीक्षा केंद्रों पर रैंप का कोई प्रावधान नहीं किया गया जिसे चलते इन्हें परेशानियां उठानी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी से एंट्री गेट तक प्रियंका का गुम हो गया आधार कार्ड
महेंद्रगढ़ के बनाणा गांव निवासी प्रियंका भी लेवल-वन की परीक्षा देने जनता कालेज परीक्षा केंद्र पर पहुंची थी। स्टेडियम मोड़ के समीप वह बाइक से उतरी थी और करीब 200 मीटर दूर जनता कालेज के एंट्री गेट तक पहुंचने भी उसका आधार कार्ड गुम हो गया। इस कारण उसे एंट्री नहीं मिल पाई। एंट्री नहीं मिलने पर प्रियंका की आंखों से आंसू निकल आए और पुलिस कर्मियों ने आधार कार्ड की कॉपी मंगवाने के लिए कुछ समय दिया। इस समयावधि में उसका परिचित आधार कार्ड की फोटो कॉपी निकलवा लाया। प्रियंका ने बताया कि पिछली बार उसने 86 स्कोर किया था।

लेवल-दो के परीक्षार्थी बोले: टफ था पेपर, एमएससी लेवल के पूछे प्रश्न
- लेवल-दो का पेपर काफी टफ था। इसमें 10वीं या 12वीं लेवल के प्रश्न पूूछे जाने थे लेकिन एमएससी लेवल के प्रश्न दिए गए थे।
कमल, महेंद्रगढ़

- पेपर उम्मीद से ज्यादा हार्ड था। इसमें जो प्रश्न पूछे गए वो समझ से बाहर थे। नियमानुसार तो 12वीं लेवल तक के प्रश्न आने थे।
मोना, कनीना

लेवल- दो पेपर से जुड़े आंकड़े
केंद्र उम्मीदवार संख्या पहुंचे अनुपस्थित
जीआरवी 310 249 61
आरईडी 310 254 56
एससीआर 310 254 56
जनता बी-1 310 248 62
जनता बी-2 310 252 58
डीआरके 310 258 52
एपीजे 241 211 30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed