फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   गोल्ड मेडलिस्ट अनिकेत का अभिनंदन

गोल्ड मेडलिस्ट अनिकेत का अभिनंदन

Fri, 15 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
गोल्ड मेडलिस्ट अनिकेत का अभिनंदन
स्वर्ण पदक अनिकेत का अभिनंदन
विज्ञापन

बहादुरगढ़। पिछले दिनों भूटान में हुई कराटे चैंपियनशिप में बहादुरगढ़ का अनिकेत छाया रहा। शानदार प्रदर्शन करते हुए अनिकेत ने चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता। पदक विजेता खिलाड़ी का वीरवार को पटेल नगर में अभिनंदन हुआ।

गत सात से 10 जून तक भूटान के थिंपू शहर में इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। कई एशियाई देशों के खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया। बहादुरगढ़ के पटेल नगर निवासी अनिकेत ने भी दम दिखाया। अनिकेत ने फाइनल में सोनीपत के हिमांशु को हराकर चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा अनिकेत ने 70 केजी वर्ग में दो कांस्य पदक भी जीते। अनिकेत के सम्मान में वीरवार को पटेल नगर में समारोह का आयोजन हुआ। इस समारोह में अनिकेत का अभिनंदन किया गया। इनेलो के पूर्व जिलाध्यक्ष कर्मवीर राठी ने कार्यक्रम में बतौर अतिथि शिरकत कर अनिकेत को जीत की बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर आकाश, सुरजीत, रेखा रानी, सुखबीर राणा, पार्षद राजेश तंवर, ललित यादव, हरदीप, सिद्धार्थ, संजय, रमेश, जगबीर, सुमित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



---फोटो 7 : पदक विजेता को सम्मानित करते इनेलो जिलाध्यक्ष कर्मवीर राठी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed