फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   फ्रेंडशिप पिक पर फहराया हरियाणा के दल ने तिरंगा, चरखी निवासी वर्षा चुनी गई बेस्ट माउंटेनियर

फ्रेंडशिप पिक पर फहराया हरियाणा के दल ने तिरंगा, चरखी निवासी वर्षा चुनी गई बेस्ट माउंटेनियर

Mon, 04 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
फ्रेंडशिप पिक पर फहराया हरियाणा के दल ने तिरंगा, चरखी निवासी वर्षा चुनी गई बेस्ट माउंटेनियर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
हिमाचल की 5289 मीटर ऊंची फ्रेंडशिप पिक को गांव चरखी की बेटी वर्षा ने फतेह किया है। हरियाणा माध्यमिक शिक्षा विभाग पंचकूला ने पर्वतारोहण दल में सभी 22 जिलों से एक-एक होनहार छात्राओं को शामिल किया था। चरखी दादरी जिला के गांव चरखी निवासी वर्षा का चयन इंटरनेशनल एडवेंचर कैंप में अच्छे प्रदर्शन की बदौलत हुआ था। फ्रेंडशिप पिक फतेह करने वाले दल में शामिल 22 बेटियों में से वर्षा को बेस्ट माउंटेनियर का अवार्ड मिला है और उसे सरकार की तरफ से पर्वतारोहण की मनाली में निशुल्क ट्रेनिंग दिलाई जाएगी।
वर्षा के गांव लौटने पर ग्राम पंचायत सहित विभिन्न संगठनों व खेल प्रेमियों ने बधाई दी है। अमर उजाला से बात करते हुए वर्षा ने बताया कि गत 15 मई को वो दल में शामिल होने के लिए रवाना हुई थी। वर्षा ने बताया कि चरखी दादरी जिले से सिर्फ उसका ही चयन हुआ था। वर्षा ने बताया कि पंचकूला में तीन दिन रिपोर्ट करने के बाद दल को हिमाचल प्रदेश भेजा गया। यहां पहले उन्हें पर्वतारोहण का अभ्यास कराया गया और 21 मई को सुबह पांच बजे 22 सदस्यीय दल फ्रेंडिशिप पिक फतेह करने के लिए रवाना हुआ था। वर्षा ने बताया कि 25 मई को सुबह 3.41 पर उनका दल 5289 मीटर ऊंची चोटी पर पहुंच गया।
विज्ञापन

वर्षा ने बताया कि जिले से उसका पिछले उपलब्धियों के आधार पर किया गया था। पर्वतारोही वर्षा ने बताया कि इससे पहले वह नेशनल एडवेंचर कैंप में प्रदेश की टीम का हिस्सा थी और इसमें हरियाणा ने पहला स्थान प्राप्त किया था। इसके अलावा वह मध्यप्रदेश में आयोजित इंटरनेशनल एडवेंचर कैंप में हिस्सा ले चुकी है। वर्षा की इस उपलब्धि पर गांव चरखी स्थित राजकीय कन्या स्कूल के प्रधानाचार्य सूरजमल शर्मा, इंदिरा फौगाट, पूनम दहिया, नितिका, प्रोमिला, पूनम देवी, विकास व हरपाल आदि शिक्षकों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम तापमान और ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें
वर्षा ने बताया कि फ्रेंडशिप पिक तक पहुंचने के लिए उन्हें पहाड़ के दुर्गम रास्तों व बर्फ से होकर गुजरना पड़ा। इस दौरान तापमान और ठंड ने उनकी मुश्किलें भी बढ़ाई। वर्षा ने बताया कि इसके बावजूद 22 लड़कियों ने हिम्मत नहीं हारी और पांच दिन में 5289 मीटर ऊंची चोटी को फतेह करने में कामयाबी हासिल की।


पर्वतारोहण की सरकार दिलाएगी निशुल्क ट्रेनिंग
गांव चरखी वापिस लौटी वर्षा ने बताया कि दल में शामिल 22 लड़कियों में से उसे बेस्ट माउंटेनियर चुना गया। इस दौरान उसे हिमाचल प्रदेश में सम्मानित भी किया गया। वर्षा ने बताया कि इस उपलब्धि को देखते हुए प्रदेश सरकार उसे पर्वतारोहण की निशुल्क ट्रेनिंग दिलाएगी और उसका चयन मनाली ट्रेनिंग कैंप के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed