फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   महापंचायत में ऐलान: आरोपी 3 दिन में करेंगे आत्मसमर्पण तो मिलेगी माफी अन्यथा प्रशासन से करवाया जाएगा राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज

महापंचायत में ऐलान: आरोपी 3 दिन में करेंगे आत्मसमर्पण तो मिलेगी माफी अन्यथा प्रशासन से करवाया जाएगा राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज

Mon, 12 Feb 2018 01:33 AM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
महापंचायत में ऐलान: आरोपी 3 दिन में करेंगे आत्मसमर्पण तो मिलेगी माफी अन्यथा प्रशासन से करवाया जाएगा राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
28 जनवरी को गांव पाटोदा में असामाजिक तत्वों द्वारा राव तुलाराम की प्रतिमा को खंडित किए जाने को लेकर रविवार को सर्वजातीय महापंचायत का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता हरीश मुनि आर्य रेवाड़ी व पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश कबलाना ने संयुक्त तौर पर की। पंचायत में लिए गए फैसलों से नाराज कुछ युवाओं ने कुलाना-गुरुग्राम मार्ग पर गांव पाटौदा में जाम लगा दिया। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में गांव के लोगों ने युवाओं को समझा बुझाकर करीब 20 मिनट बाद जाम खुलवा दिया। वहीं युवाओं को एक सप्ताह तक धैर्य से काम लेने की बात कही। महापंचायत में फैसला लिया गया कि आरोपी तीन दिन के अंदर आत्मसंपर्ण नहीं करेंगे तो उन पर प्रशासन से देशद्रोह का केस दर्ज करने के लिए कहा जाएगा।
कृषिमंत्री के प्रति महापंचायत में दिखी नाराजगी
पाटौदा गांव में हुई महापंचायत में सरकार व मंत्रियों पर समाज को बांटने व झगड़ा कराने का आरोप भी लगाया गया। वक्ताओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पाटौदा गांव कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ के विधानसभा क्षेत्र का गांव है और खुद कृषि मंत्री द्वारा गांव को गोद लिया गया है। लेकिन प्रतिमा तोड़े जाने की घटना को दो सप्ताह बीत जाने के बावजूद अभी तक मंत्री उनके गांव नहीं आए हैं जबकि समाज के लोगों द्वारा पूरे मामले से उन्हें अवगत कराया जा चुका है। सर्वखाप महापंचायत में कृषिमंत्री के प्रति भी लोगों ने नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार व उसके प्रतिनिधियों का रवैया नहीं बदला तो भविष्य में बहिष्कार जैसा निर्णय भी लिया जा सकता है। पंचायत के दौरान विभिन्न स्थानों से सर्वसमाज के प्रतिनिधियों द्वारा सुझाव भी रखे गए और सरकार व उनके प्रतिनिधियों पर समाज को बांटने के आरोप भी लगाए गए।
विज्ञापन

महापंचायत में ये रहे शामिल
पंचायत में पार्षद अजय रेवाड़ी, राव तुलाराम स्मारक समिति के अध्यक्ष बीर सिंह यादव, डीपी शर्मा दिल्ली, महेंद्रगढ़ जिला परिषद चेयरमैन राजेश देवी, गुरुग्राम मेयर मधु आजाद, विमल यादव पूर्व मेयर, कुलदीप वत्स, त्रिभुवन प्रधान 18 दिल्ली, हंसराज प्रोफेसर, अजीत सरपंच, उदयसिंह, सूबेसिंह, अर्जुन राव रेवाड़ी सहित बड़ी संख्या में लोग पंचायत में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापंचायत में लिए गए फैसले
पाटोदा गांव में हुई सर्वजातीय पंचायत में सर्वसम्मति से 4 प्रस्ताव पारित किए जिसमें राव तुलाराम की प्रतिमा को खंडित करने के आरोपियों को पाटौदा गांव की पंचायत में आकर 3 दिन में आत्मसमर्पण करने का समय दिया गया है। दूसरे प्रस्ताव में आरोपियों द्वारा आत्मसमर्पण न किए जाने पर प्रशासन से मांग की गई है कि दोषियों पर देशद्रोह के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए। तीसरे प्रस्ताव में राव तुलाराम प्रतिमा का प्रसाशन द्वारा तुरंत पुनर्निर्माण करवाया जाए। चौथेे प्रस्ताव में कहा गया है कि अगर प्रशासन व सरकार मदद् नहीं करता है तो महापंचायत आगामी रविवार को आगे की कार्रवाई करेगी।

पुलिस बल रहा तैनात
पंचायत के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल गांव में तैनात रहा और प्रशासन की भी पंचायत के फैसले पर पैनी नजर रही। पंचायत में झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नारनौल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, भिवानी के अलावा दिल्ली के भी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विभिन्न जिलों के जिला पार्षद, नगर पार्षद, मेयर व अन्य लोग भी पंचायत में शामिल हुए।

महापंचायत में ऐलान : आरोपी तीन दिन में करेंगे आत्मसमर्पण तो मिलेगी माफी अन्यथा कराया जाएगा देशद्रोह का केस दर्ज
गांव पाटौदा में राव तुलाराम की प्रतिमा को खंडित करने का मामला
युवाओं ने कुलाना-गुरुग्राम मार्ग किया जाम
-अगर सरकार और प्रशासन ने मांग नहीं मानी तो हो सकता है हरियाणा जाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed