{"_id":"5a5e47884f1c1b87268b4d07","slug":"121516128136-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन वेटिंग हॉल की छत का मलबा गिरा, बाल-बाल बचे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन वेटिंग हॉल की छत का मलबा गिरा, बाल-बाल बचे यात्री
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन वेटिंग हाल की छत का मलबा गिरा, बाल-बाल बचे यात्री
मर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
शहर के रेलवे स्टेशन केे वेटिंग हॉल की छत का मलबा गिरने से हादसा टल गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। बाद में रेलवे विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
शहर का रेलवे स्टेशन अंग्रेजों के समय का बना है। प्लेटफार्म की शेड और भवन काफी पुराना होने की वजह से यह खंडहर बनने लगा है। हालांकि रेलवे प्रशासन ने स्टेशन के जीर्णोद्धार और सौंदर्य के लिए 35 लाख के बजट की प्लान भी बना रखी है ताकि स्टेशन के वेटिंग हॉल के अलावा शेड को आधुनिक रूप दिया जा सके। मंगलवार को वेटिंग हॉल की छत से अचानक मलबा गिर गया। मलबा गिरने की सूचना पर रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।