फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   आरओबी उदघाटन पत्थर से सीएम की नेम प्लेट चोरी

आरओबी उदघाटन पत्थर से सीएम की नेम प्लेट चोरी

Wed, 18 Oct 2017 01:31 AM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
आरओबी उदघाटन पत्थर से सीएम की नेम प्लेट चोरी
उद्घाटन पत्थर से नेम प्लेट चोरी
विज्ञापन

चरखी दादरी।
भिवानी सड़क मार्ग से रोहतक रोड को जाने वाले बाईपास पर बने आरओबी के उद्घाटन पत्थर से सीएम की नेम प्लेट ही कुछ लोग उड़ा ले गए। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने गत 14 अक्तूबर को इस आरओबी का शुभारंभ किया था। यह आरओबी पर 22 करोड़ की लागत से बना है। शहर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
ज्ञात रहे गत 14 अक्तूबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बाईपास पर बने आरओबी का उद्घाटन किया था। इस दौरान पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से यहां उदघाटन पत्थर लगाया गया था। इस पत्थर की कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई जा रही है। मंगलवार को अज्ञात लोग इस पत्थर की प्लेट को उड़ा ले गए। बाद में घटना की सूचना पीडब्ल्यूडी विभाग अधिकारियों को मिली। पीडब्ल्यूडी विभाग अधिकारियों ने इसकी शिकायत शहर पुलिस में दर्ज करवाई।
विज्ञापन

ज्ञात रहे गत कांग्रेस शासनकाल के समय यह आरओबी मंजूर हुआ था। इस प्रोजेक्ट पर 22 करोड़ की लागत आई है। करीब डेढ़ साल तक रेलवे की ओर से मंजूरी न मिलने पर यह प्रोजेक्ट फाइलों में ही लटका रहा था। इस प्रोजेक्ट पर रेलवे प्रशासन की ओर से दो बार ऑब्जेक्शन भी लगे थे। इस प्रकार करीब नौ साल में यह आरओबी बनकर तैयार हुआ था। यह आरओबी तैयार होने पर अब लोगों को यातायात की ठीक प्रकार से सुविधा मिलने लगी है। आरओबी चालू न होने से शहर में जाम की स्थिति बनी रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्सन-
पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से पत्थर की प्लेट चोरी होने की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। -मंजीत कुमार, पुलिस प्रवक्ता

वर्सन-
पत्थर से प्लेट चोरी होने की सूचना मिलते ही संबंधित जेई को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने को कह दिया था। विभाग ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। सुरेंद्र कुमार, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed