फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सुभाष बराला तुरंत अपने पद से दें इस्तीफा: लक्ष्मी बलौदा

सुभाष बराला तुरंत अपने पद से दें इस्तीफा: लक्ष्मी बलौदा

Mon, 07 Aug 2017 12:12 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
सुभाष बराला तुरंत अपने पद से दें इस्तीफा: लक्ष्मी बलौदा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
इनेलो की महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष लक्ष्मी बलौदा ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे के आईएएस की बेटी से शराब के नशे में छेड़छाड़ का मामला सामने आने से स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में बेटियां महफूज नहीं हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दम भरने वाली सरकार के पदाधिकारियों के बेटे ही इनकी अभियान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इस घटनाक्रम के बाद तो भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। लक्ष्मी बलौदा अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान गांव पांडवान, बिरही कलां व शहर के गांधी नगर क्षेत्र में महिलाओं से रूबरू हो रही थीं। उन्होंने कहा कि जनता को नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले लोग इस कद्र गिर चुके हैं कि वह अब सत्ता के नशे में चूर होकर प्रदेश की बेटियों पर बुरी नजर रखने लगे हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो महिला प्रकोष्ठ आठ अगस्त को चंडीगढ़ में इस घटना के विरोध में प्रदर्शन करेगा। इस अवसर पर हलका अध्यक्ष रामनिवास मिर्च, राजेश फौगाट, राकेश कलकल, बाला देवी, रचना, भतेरी देवी, ओमपति, प्रेम देवी, मोनिका, सरोज, सरस्वती, संतरों देवी, माया, सुदेश, मीरा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed