फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   अवैध कब्जे हटाने में भेदभाव को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

अवैध कब्जे हटाने में भेदभाव को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

Tue, 01 Aug 2017 01:06 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
अवैध कब्जे हटाने में भेदभाव को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। अवैध कब्जों को लेकर नगर परिषद द्वारा की जा रही कार्रवाई से लोगों का गुस्सा उफान पर है। सोमवार को रोष स्वरूप लोग सड़कों पर उतर आए और प्रमुख बाजारों से होते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए उनका घेराव किया। उन्होंने अपनी मांग को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा।
सोमवार की दोपहर को काफी संख्या में महिला व पुरुषों की भीड़ ने एकत्रित होकर अवैध कब्जों में कार्रवाई को लेकर विरोध में जमकर नारेबाजी की। कबीर बस्ती व उसके आसपास के क्षेत्र के लोग पार्षद शशि कुमार, अमरदीप भूरा की अगुवाई में एकत्रित हुए। लोगों ने नप की कार्यवाही पर सवाल उठाते हुए गरीब लोगों के साथ भेदभाव के आरोप लगाए। भीड़ ने नप अधिकारी की मनमानी के खिलाफ जमकर रोष जताया और सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल नरेंद्र, सतीश, सुनील, विनोद के अलावा कई अन्य महिलाओं ने कहा कि नप अधिकारी सत्ता पक्ष समर्थित लोगों के अवैध कब्जों को हटाने की बजाय आम लोगों के आशियानों को उजाड़ने में लगे हुए हैं। उच्च न्यायालय के आदेशों के बहाने आमजन के अधिकारों को कुचला जा रहा है। यह सरासर लोकतंत्र की हत्या है। लोगों ने मांग की है कि जिन कागजों की बुनियाद पर यह तोड़फोड़ की कार्रवाई की जा रही है उसका रिकार्ड उपलब्ध कराया जाए और बिना रिकार्ड के तोड़फोड़ की गई है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। प्रदर्शनकारी कबीर बस्ती, बराही रोड व दिल्ली-रोहतक रोड से होते हुए नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। संजू, मनीष, सत्येंद्र, महेश, सुमित, सुरेंद्र, संजय, सत्यप्रकाश, कैलाश, जगदीश, जितेंद्र, बलवान समेत कई अन्य ने अवैध कब्जों को हटाने में बरते जा रहे भेदभाव के खिलाफ नप कार्यालय में ज्ञापन सौंपा और उच्च अधिकारियों से भी इसके माध्यम से न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

क्या कहते हैं विधायक
विधायक नरेश कौशिक ने इस प्रदर्शन को विपक्ष की खुद का वजूद बनाए रखने की चाल बताई। विधायक ने कांग्रेस व दूसरे दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये जनता में अपना आधार खो चुके हैं। कांग्रेस का आलम तो यह है कि यह है कि हुडा कांग्रेस, शैलजा कांग्रेस, कैप्टन कांग्रेस, किरण चौधरी कांग्रेस आदि गुट के चलते लोगों यही नहीं समझ पाते कि कौन सी कांग्रेस कब क्या कर रही है। अवैध कब्जा हटाने के मामले को लेकर की जा रही कार्रवाई को न्याय संगत करार देते हुए विधायक ने साफ कहा कि हर अवैध कब्जे को हटाया जाएगा। किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं होगा और इसके बाद भी कोई रुकावट डालेगा तो कानून अपना काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed