फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सीआईए टू प्रभारी बहादुरगढ़ हुए डीएसपी के पद पर पदोन्नत

सीआईए टू प्रभारी बहादुरगढ़ हुए डीएसपी के पद पर पदोन्नत

Fri, 08 Mar 2019 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
सीआईए टू प्रभारी बहादुरगढ़ हुए डीएसपी के पद पर पदोन्नत
झज्जर। अपराध जांच शाखा द्वितीय बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार को उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। निरीक्षक (इंस्पेक्टर) से उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के पद पर पदोन्नत हुए नरेश कुमार को एसएसपी अशोक कुमार ने एचपीएस का बैज लगाया। शासन द्वारा पिछले दिनों नरेश कुमार की पदोन्नति से संबंधित आदेश जारी किए गए थे। डीएसपी पद पर पदोन्नति के आदेशों के पश्चात वीरवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय झज्जर में उनके कंधों पर एचपीएस का बैज लगाकर एसएसपी अशोक कुमार व अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा शुभकामनाएं दी गई। इंस्पेक्टर के तौर पर वह अनेक स्थानों पर तैनात रहे हैं। अलग-अलग स्थानों पर तैनाती के दौरान उन्होंने अनेक आपराधिक घटनाओं को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उनकी बेहतरीन सेवाओं को देखते हुए वर्ष 2018 में उन्हें पुलिस मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed