फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   छारा में किसानों के धरने पर पहुंचे अधिकारी, किसान बोले मुआवजे के बाद समाप्त होगा धरना

छारा में किसानों के धरने पर पहुंचे अधिकारी, किसान बोले मुआवजे के बाद समाप्त होगा धरना

Tue, 12 Feb 2019 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
छारा में किसानों के धरने पर पहुंचे अधिकारी, किसान बोले मुआवजे के बाद समाप्त होगा धरना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। मुआवजा बढ़ोतरी की मांग कर रहे छारा के किसानों का धरना आठवें दिन प्रवेश कर गया। सोमवार को डीआरओ खुद मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसानों को वार्ता का निमंत्रण दिया। उधर, किसानों ने वार्ता निमंत्रण तो स्वीकार कर लिया, लेकिन ये भी कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती धरना जारी रहेगा।

1.20 करोड़ रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजे की मांग
दरअसल, हाइवे विस्तारीकरण के लिए छारा, भापड़ोदा सहित कई गांवों की जमीन अधिग्रहित की गई थी लेकिन जब मुआवजा मिलने की प्रक्रिया शुरू हुई तो छारा के किसान बिफर गए। इन किसानों का तर्क था कि उन्हें दूसरे गांवों मुकाबले बेहद कम मुआवजा मिल रहा है। फिलहाल इन्हें 40 लाख प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा मिल रहा है, लेकिन किसान एक करोड़ 20 लाख प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर ये आठ दिन से गांव में धरने पर हैं। रोजाना कई गांवों के लोग इन्हें समर्थन दे रहे हैं।
विज्ञापन


महापंचायत के फैसले के बाद हरकत में आए अधिकारी
कई दिन से जारी इस धरने पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। रविवार को जब धरने पर मौजूद किसानों व अन्य गांवों के लोगों ने 17 फरवरी को महापंचायत बुलाने का फैसला लिया तो अधिकारी हरकत में आए। सोमवार को जिला राजस्व अधिकारी एमएस सांगवान. धरने पर किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने बातचीत के लिए किसानों को आमंत्रित किया। आज मंगलवार को डीआरओ कार्यालय में किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल अधिकारियों से बातचीत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने का नेतृत्व कर रहे रमेश दलाल ने कहा कि हमने पहले ही साफ कर दिया था कि बिना किसी अधिकृत निमंत्रण के बातचीत नहीं करेंगे। चूंकि अब अधिकारी ने खुद आकर निमंत्रण दिया है तो बातचीत करने में कोइ हर्ज नहीं। बातचीत में देखते हैं क्या होता है, लेकिन इतना तय है कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती धरना जारी रहेगा और 17 फरवरी को महापंचायत भी होगी। आर्य प्रमोद ने कहा कि सोमवार को डाबोदा के काफी लोगों ने धरने को समर्थन दिया। इस मौके पर सतपाल पहलवान, बलराज खरहर, डॉ. सुरेश, कैप्टन मान सिंह, अनिल आसौदा, बबलू सरपंच, संजय दलाल, मास्टर साहब सिंह, दीपक दलाल आदि उपस्थित रहे।
--फोटो 8 : हाथ उठाकर छारा के किसानों को समर्थन देते दूसरे गांव से आए किसान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed