फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बिजली निगम की बड़ी कार्रवाई, डिग्गी वाले रोड पर काटे 120 से अधिक कनेक्शन

बिजली निगम की बड़ी कार्रवाई, डिग्गी वाले रोड पर काटे 120 से अधिक कनेक्शन

Sat, 06 Oct 2018 02:05 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
बिजली निगम की बड़ी कार्रवाई, डिग्गी वाले रोड पर काटे 120 से अधिक कनेक्शन

विज्ञापन
बहादुरगढ़। बिजली निगम ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई की। निगम की ओर से डिग्गी वाले रोड पर लगभग 120 घरों के अवैध बिजली कनेक्शन काट डाले। कनेक्शन काटे जाने का लोगों ने हलका विरोध भी किया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के चलते ज्यादा कुछ नहीं कर सके। लोगों ने कहा कि निगम कनेक्शन तो देता नहीं, मजबूरी में जब लोग तार लगाते हैं तो कार्रवाई करता है। ऐसी कार्रवाई सिर्फ गरीबों पर ही होती है, अमीरों के यहां कोई झांकता तक नहीं।
झज्जर रोड से पानी की डिग्गी की ओर जाने वाले रास्ते पर अनुसूचित जाती के लोगों की बस्ती है। यहां लगभग 120 परिवार रहते हैं। इस कॉलोनी को वैध नहीं माना जाता, इस वजह से यहां के मकानों की रजिस्ट्रियां भी नहीं हैं। यही कारण है कि लोगों के बिजली कनेक्शन नहीं हो पाए हैं। लगभग तीन दशक से लोग यहां जुगाड़ के जरिये बिजली की व्यवस्था कर रहे हैं। बार-बार शिकायतों पर आखिरकार बिजली निगम ने इस ओर कार्रवाई का कदम उठा ही दिया। शुक्रवार को निगम का एक दस्ता यहां बस्ती में पहुंचा जांच शुरू की। यहां किसी भी मकान में वैध कनेक्शन नहीं मिला। कुछेक मकानों पर जो मीटर लगे तो वो दूसरे के एड्रेस के थे। कनेक्शन हटाने के साथ साथ कर्मचारियों ने यहां आ रही मेन लाइन भी काट दी।
विज्ञापन

इसके उपरांत टीम ने पुलिस की मौजूदगी में कनेक्शन काटे जाने शुरू कर दिए। एक के बाद एक लगभग 120 कनेक्शन हटा दिए गए। इससे पूरी बस्ती में बिजली बंद हो गई। कनेक्शन काटे जाने का कुछ लोगों ने विरोध भी जताया लेकिन पुलिस की मौजूदगी होने के चलते वे ज्यादा कुछ नहीं कर सके। यहां के लोगों ने कहा कि वे 20 साल से अधिक समय से यहां रह रहे हैं। न जाने कितनी ही बार निगम में मीटर के लिए आवेदन किए, लेकिन कनेक्शन नहीं लगाया। अधिकारी कहते हैं वे अवैध तरीके से रह रहे हैं, यदि अवैध तरीके से रह रहे होते तो इतने साल तक कौन रहने देता। यहां रहने वाले अधिकांश लोग बेहद गरीब हैं। मजबूरीवश किसी ने तार लगा ली तो आज उन पर कार्रवाई हो रही है। जबकि बड़े लोग खूब बिजली चोरी करते हैं, बिजली निगम के अधिकारी वहां जाने की हिमाकत तक नहीं करते। शामलात जमीन और तालाब की जमीन पर भी कुछ ऐसे बड़े लोगों के मकान बने हैं, जहां प्रशासन कार्रवाई नहीं करता, बस गरीब ही दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी बोले
टीम को बस्ती में एक भी वैध कनेक्शन नहीं मिला, सभी ने गलत तरीके से तारें लगा रखीं थीं। इसी वजह से तारों को हटाया गया है। लोग कनेक्शन के लिए अप्लाई करें और सुविधा का लाभ उठाएं। रही बात जमीन के मालिकाना हक की तो यह बात उनके दायरे से बाहर है।
-रामपाल
एक्सईएन, बिजली निगम बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed