फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मुख्यमंत्री के दौरे का जाट आरक्षण संघर्ष समिति करेगी विरोध

मुख्यमंत्री के दौरे का जाट आरक्षण संघर्ष समिति करेगी विरोध

Fri, 21 Sep 2018 12:53 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के दौरे का जाट आरक्षण संघर्ष समिति करेगी विरोध
मुख्यमंत्री के दौरे का जाट आरक्षण संघर्ष समिति करेगी विरोध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। हिसार के कैमरी गांव में 22 सितंबर को मुख्यमंत्री के आगमन पर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति सभी जिलों के बार्डर पर बैठकर प्रदर्शन करेगी। समिति के जिलाध्यक्ष जितेंद्र धनखड़ ने बताया कि अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा एलान किया गया है कि प्रदेश में जहां भी मुख्यमंत्री व जाट मंत्रियों का कार्यक्रम होगा वहां समिति प्रदर्शन करके विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि 22 सितंबर को हिसार आगमन पर मुख्यमंत्री का विरोध समिति के सदस्य कलानौर रोड पर बाकरा मोड़ के सामेसर मंदिर के पास इक्ट्ठा होकर करेंगे। जितेंद्र ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान अगर प्रशासन ने कोई भी अडंगा डालने या फिर गिरफ्तारी की कोशिश की तो समस्त हरियाणा की कमेटी सड़कों पर आ जाएगी। जिसकी सारी जिम्मेवारी सरकार की होगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे का विरोध करने के लिए वीरवार को कबलाना, खुगाई, खेड़ी जट्ट, ग्वालिसन, मारौत, मातनहेल, अकेहड़ी, ढाकला, रईया चिमनी, बाघपुर, बिसान, बेरी, ढराणा आदि का भी दौरा करके जाट समाज के लोगों को निमंत्रण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed