फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों को कश्मीर में रहने का नहीं अधिकार: रामदास अठावले

पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों को कश्मीर में रहने का नहीं अधिकार: रामदास अठावले

Mon, 18 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों को कश्मीर में रहने का नहीं अधिकार: रामदास अठावले
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों को जम्मू-कश्मीर में रहने का कोई अधिकार नहीं है। ऐसे देशद्रोहियों को भारत छोड़कर पाकिस्तान चले जाना चाहिए। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले रविवार को चरखी दादरी शहर के वाल्मीकि नगर सामुदायिक भवन में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की याद में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
आदि शिक्षा एवं जनकल्याण समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में अठावले ने कहा कि पाकिस्तान और आतंकवादी गुटों ने जम्मू कश्मीर में अशांति और हिंसा का खौफनाक माहौल बनाया हुआ है। देश को एकजुट होकर ऐसी देशद्रोही ताकतों का मुकाबला करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश को मजबूत करने के लिए हमें जातिगत व्यवस्था से बाहर आना होगा। बाबा साहेब के संविधान के सपनों का भारत बनाने के लिए स्वर्ण दलितों को एक हो जाना चाहिए। संघर्ष का रास्ता त्याग होकर सभी को शांतिपूर्वक और बगैर किसी हिंसा के आपस में अटूट हो जाना चाहिए, तभी सबका विकास सबका साथ नारा सफल हो सकता है। केंद्रीय मंत्री ने दादरी जिला को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि हिंदू, मुसलमान, राजपूत, ब्राह्मण, अनुसूचित वर्ग, आदिवासी और पिछड़ा वर्ग सब एक ही देश के बाशिंदे हैं और आपस में हमें मतभेद भुलाकर एक सूत्र में बंध जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी संविधान के साथ छेड़छाड़ की बात नहीं कही। अपितु मोदी तो यह कहते हैं कि अगर बाबा साहेब का संविधान नहीं होता तो एक चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री नहीं बन सकता था। उन्होंने कहा कि वह तो आरक्षण में भी इससे वंचित वर्ग को शामिल करने की संसद पटल पर अपनी बात कहते रहें हैं, जिससे विभिन्न राज्यों में जातिगत आरक्षण के आंदोलनों को समाप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि अनुसूचित उत्पीड़न के मामले में केंद्र सरकार अध्यादेश लाने पर विचार कर रही है। आदि शिक्षा एवं जनकल्याण समिति के मांगपत्र को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इससे पहले केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले स्थानीय विश्रामगृह पहुंचे। यहां जिला प्रशासन की ओर नगराधीश मनीष फौगाट व उपपुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर गांव फौगाट के सरपंच राजेश कुमार, कुंदन चौधरी, आरपीआई प्रदेश अध्यक्ष अनिल बावा, विक्रम सिंह, करनैल बागड़ी, राजेश चौधरी, मा. सूबेसिंह, राजा नंबरदार और मंजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed