{"_id":"5a57bb9d4f1c1b2c198b4731","slug":"11515699101-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी साहब, लावारिस पशुओं से कब तक दिलाओगे छुटकारा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी साहब, लावारिस पशुओं से कब तक दिलाओगे छुटकारा!
Updated Fri, 12 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी साहब, लावारिस पशुओं से कब तक दिलाओगे छुटकारा!
रावलधी ग्राम पंचायत ने पशुओं से निजात दिलाने को डीसी को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
लावारिस पशुओं की समस्या से पूरा गांव त्रस्त है। खासकर किसान और वाहन चालक तो इनसे काफी परेशान है। डीसी साहब, जल्द से जल्द इस समस्या से गांव को छुटकारा दिला दो। वीरवार को ये गुहार रावलधी ग्राम पंचायत ने डीसी विजय कुमार सिद्प्पा के समक्ष लगाई। सरपंच प्रतिनिधि राजेश पोले के नेतृत्व में ग्रामीण लघु सचिवालय पहुंचे और अपनी मांग संबंधी ज्ञापन उन्होंने सौंपा। डीसी ने ग्राम पंचायत को जल्द लावारिस पशुओं से निजात दिलाने का आश्वासन दिया है।
गांव रावलधी के सरपंच प्रतिनिधि राजेश पोले, जगबीर, सुशील, जयभगवान, कृष्ण कुमार, धर्मपाल, वेदप्रकाश, जय प्रकाश ने बताया कि गांव में लावारिस पशुओं की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ये पशु किसान के खेतों में घुसकर फसलें खराब कर देते है जिससे किसानों को काफी नुकसान होता है। रावलधी की मेन सड़क पर दिनभर पशु घूमते रहते है और इनके अचानक सड़क पर आने से वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने डीसी विजय कुमार सिद्प्पा से गुहार लगाते हुए कहा कि लावारिस पशुओं को रोकने के लिए स्थायी समाधान किया जाए जिससे किसानों व वाहन चालकों को परेशानियों से छुटकारा मिल सके। डीसी ने समस्या का समाधान जल्द से जल्द कराने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया।
फोटो 09डीसी को ज्ञापन सौंपते गांव रावलधी के ग्रामीण।