फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सीवरेज ओवरफ्लो से सड़क पर जमा दूषित पानी बना परेशानियों का सबब

सीवरेज ओवरफ्लो से सड़क पर जमा दूषित पानी बना परेशानियों का सबब

Wed, 27 Dec 2017 12:53 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
सीवरेज ओवरफ्लो से सड़क पर जमा दूषित पानी बना परेशानियों का सबब
सीवर ओवरफ्लो: राह चलते लोगों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी ।
शहर केहीरा चौक मेें सीवर ओवरफ्लो होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सीवेज ओवरफ्लो से जहां वातावरण दुर्गंधमय हो गया है वहीं दूषित पानी सड़क पर जमा होने से आवागमन में भी लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। लोगों का तर्क है कि विभागीय अनदेखी के चलते लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
शहर के हीरा चौक में जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से सीवरेज व्यवस्था ठप हो चुकी है। यहां सीवेज ओवरफ्लो होने से आमजन को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी आनंद, फूलसिंह, मदन, बालकिशन, मनोज व अशोक ने बताया कि यहां करीब एक माह से समस्या बनी हुई है। सीवरेज का दूषित पानी सड़क पर दूर तक फैला हुआ है। लोगों को मजबूरीवश इस पानी से होकर गुजरना पड़ता है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि दूषित पानी के जमाव के चलते दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। लोगों ने बताया कि इस समसया के बारे में कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है जिससे लोगों में विभाग के प्रति गहरा रोष बना हुआ है। लोगों ने विभाग से जल्द ही इस समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन


विभाग जल्द से जल्द दिलाए समस्या से निजात
हीरा चौक में पिछले काफी समय से सीवर ओवरफ्लो कर रहा हैं जिससे राहगीरों व दुकानदारों को काफी परेशानियों झेलनी पड़ रही है। दूषित पानी सड़क पर जमा होने से वातावरण दुर्गंधमय बना हुआ है। - आनंद, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरफ्लो सीवरेज के चलते दुकानदारों व राहगीर दिक्कतें झेलने को मजबूर है। पैदल गुजरना तो यहां से दुभर है और वाहनों के आवागमन के समय दुकानों के अंदर बैठे लोगों को छींटे लगते हैं। -फूल सिंह, स्थानीय दुकानदार
समस्या से कई दफा जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं लेकिन समाधान के नाम पर अब तक कोई अधिकारी या कर्मचारी मौका देखने भी नहीं पहुंचा है। इससे लोगों में रोष है। - मदन, दुकानदार
हीरा चौक में सीवर ओवरफ्लो की समस्या बीते एक माह से बनी हुई है। विभाग को हम अवगत भी करवा चुके हैं लेकिन अब तक समस्या से छुटकारा नहीं मिला है। इससे लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। - बालकिशन, स्थानीय निवासी

वर्जन
हीरा चौक में सीवरेज ओवरफ्लो की हमें शिकायत मिली है। जल्द से जल्द इसका हम स्थायी समाधान करवा देंगे। सीवरेज व्यवस्था में सुधार के लिए विभाग प्रयासरत है। - मुकेश, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed