फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   हाईटेक हो रहा बिजली निगम, अब वाट्सएप्प पर देगा उपभोक्ताओं को जानकारी

हाईटेक हो रहा बिजली निगम, अब वाट्सएप्प पर देगा उपभोक्ताओं को जानकारी

Tue, 19 Dec 2017 01:21 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
हाईटेक हो रहा बिजली निगम, अब वाट्सएप्प पर देगा उपभोक्ताओं को जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
बिजली निगम भी अब हाईटेक होता जा रहा है। सोशल साइट्स के बढ़ते क्रेज को देखते हुए निगम भी इस दिशा में सक्रिय हो गया है। अब बिजली निगम के अधिकारी वाट्सएप ग्रुप बनाकर उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी जानकारी देंगे।
चार तरह के बनेंगे ग्रुप
निगम अधिकारी चार तरह के ग्रुप बनाकर उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी सभी जानकारी देंगे। मीडिया ग्रुप सहित ग्राम सरपंच, नगर पार्षद, संबंधित एमएलए, किसानों, उद्योगपतियों और इंडीपेंडेंट उपभोक्ताओं के वाट्सएप ग्रुप बनाए जाएंगे। इसके लिए निगम अधिकारियों ने नंबर जुटाने शुरू कर दिए हैं। ग्रुप के माध्यम से अधिकारी बिजली से संबंधित सभी तरह की जानकारियों को व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर करेंगे। इससे लाइनों में अचानक फाल्ट आने, बिजली गुल रहने अथवा मेंटेनेंस कार्यों के चलते लाइन ब्रेक होने जैसी समस्याओं की सीधी जानकारी जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जनता तक पहुंचेगी। इससे निगम और उपभोक्ताओं के बीच बेवजह के झगड़ों पर भी अंकुश लगेगा। निगम के अधिकारी किसी भी समस्या के बारे में समय रहते उपभोक्ताओं को आवश्यक सूचना दे सकेगा।
विज्ञापन

ये संभालेंगे कमान
उपभोक्ताओं के लिए रिलेशनशिप मैनेजर भी नियुक्त किए गए हैं। 1000 किलोवाट लोड से ऊपर के उपभोक्ताओं के लिए एक्सईएन रिलेशनशिप मैनेजर होंगे। 500 से 1000 किलोवाट तक के लोड के उपभोक्ताओं पर एसडीओ और 500 किलोवाट लोड के उपभोक्ताओं के लिए जेई को रिलेशनशिप मैनेजर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रुप के ये-ये होंगे फायदे
मीडिया ग्रुप में एसई, एक्सईएन, एसडीओ के साथ-साथ मीडिया के लोग शामिल रहेंगे। इस ग्रुप में बिजली निगम की ओर से निगम के दिशा-निर्देश, फीडबैक, पॉलिसी शेयर की जाएगी। बिजली निगम की ओर से शहर के लोगों को बिजली संबंधित जानकारी देने के लिए नगर पार्षदों संबंधित एमएलए को ग्रुप पर जानकारियां शेयर की जाएंगी। शहर के फीडर बंद हो तो बताया जाएगा कि बंद क्यों है और कब तक चालू हो जाएगा जैसी जानकारियां दी जाएंगी। निगम की ओर से उन बड़े उपभोक्ताओं का भी ग्रुप बनाया जाएगा, जिनके अपने इंडीपेंडेंट फीडर हैं। इस ग्रुप में एसई भी शामिल रहेंगे। जिले के प्रमुख किसानों को भी सब स्टेशन स्तर पर जेई स्टाफ के साथ जोड़ा जाएगा।
किसान भी जुड़ेंगे
किसानों को संबंधित जेई स्टाफ के साथ ग्रुप पर लिंक किया जाएगा, ताकि किसानों को बिजली कट के बारे में या अन्य किसी कारण से बिजली बाधित रहने की जानकारी मिल सके। गांव में बिजली जाने पर सरपंच बार-बार बिजली कर्मियों को फोन करते हैं, लेकिन बिजली कर्मचारी फोन नहीं उठाते। इस समस्या को देखते हुए सरपंच को पहले से बिजली के बारे में जानकारी व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से दी जाएगी, ताकि वह ग्रामीणों को इस बारे में सूचित कर सके।

जल्द बनेंगे ग्रुप : जैन
इस बारे में बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता संदीप जैन ने बताया कि वाट्सएप ग्रुप के लिए नंबर इकट्ठे किए जा रहे हैं। नंबर मिलते ही ग्रुप बना दिए जाएंगे। इससे बिजली निगम को काफी फायदा होगा और जो भी जानकारी निगम आम उपभोक्ताओं तक पहुंचाना चाहता है वो इन ग्रुप के माध्यम से आसानी से पहुंच सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed