फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कृषिमंत्री ने रागनी से दिया महिलाओं को न्यौता

कृषिमंत्री ने रागनी से दिया महिलाओं को न्यौता

Sat, 28 Oct 2017 01:04 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
कृषिमंत्री ने रागनी से दिया महिलाओं को न्यौता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
कृषि मंत्री ने देसां में देस हरियाणा, जित दूध-दही का खाणा का जिक्र करते हुए कहा कि हरियाणा को दूध उत्पादन के मामले में वापस उसी स्थान पर लाने के लिए यह आयोजन समर्पित है। हरियाणवी लोक गीत न जाइए गोरी मेले में... सुनाते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि हरियाणा के सर्वश्रेष्ठ पशुधन को देखकर अब इस गीत को बदलकर मेले में आजा गोरी तू.. करना चाहिए। कृषि मंत्री के इस कथन पर पूरे पंडाल में जमकर तालियां बजी। कृषि मंत्री ने पशुधन के चार आधार जिनमें क्रमश: अच्छी नस्ल, चारे की गुणवत्ता, मौसम का प्रभाव व तकनीक का जिक्र करते हुए बताया कि इस मेले में इन चारों पर फोकस किया गया है। यहां आने वाले हर पशुपालक को इनकी जानकारी मिलेगी। कृषि मंत्री ने पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए अपनी हाल की ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड व इजरायल की यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि उन देशों में भी ऐसी ही स्थिति थी लेकिन तकनीक का इस्तेमाल कर, चारे की गुणवत्ता व अच्छी नस्लों को बढ़ावा देकर वहां पर स्थिति 15 से 32 लीटर पर पहुंच चुकी है।

दिल्ली का बाजार है टारगेट
कृषि मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली हमारे लिए सबसे बड़ा बाजार है। हम दिल्ली के लोगों को अपनी भौगोलिक स्थिति की बदौलत दोनों समय पॉलीपैक दूध की बजाए ताजा दूध उपलब्ध करा सकते हैं। उन्होंने सोनीपत जिले के गांव जाटी आईटी पृष्ठभूमि के तीन युवाओं की डेयरी व्यवसाय में सफलता का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हम परंपरागत पशुपालक है और भगवान श्रीकृष्ण की गाय और शिव के नंदी का उल्लेख हमारे धार्मिक ग्रंथों में है। उन्होंने कहा कि दिल्ली को तीन तरफ से घेरकर हम अपनी आमदनी बढ़ा सकते है। हरियाणा सरकार ऐसे स्टार्ट अप के लिए पूरी मदद करेगी।
विज्ञापन


पशुपालकों को मिलेंगे नौ करोड़ के इनाम
मुख्यमंत्री मनोहर लाल मेले के समापन के दिन सर्वश्रेष्ठ पशुओं के पालकों को नौ करोड़ के इनाम प्रदान करेंगे। प्रदर्शनी में आए राज्य के श्रेष्ठ पशुधन को हरियाणा की शान कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में 36 लाख दुधारू पशु है, जिनमें 21 लाख भैंस, नौ लाख मिक्स ब्रीड की गाय तथा छह लाख देसी गाय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशुपालकों को मिल रही प्रोत्साहन राशि
मंत्री ने बताया कि तीन साल पहले हरियाणा में दुधारू पशुओं का प्रतिदिन का औसत 6.5 लीटर प्रतिदिन था। जोकि अब 6.8 लीटर पर पहुंच चुका है लेकिन हरियाणा को देश में नंबर वन बनाने के लिए हमें गुजरात और पंजाब से आगे निकलना होगा। उन्होंने कहा कि अच्छी नस्ल के पशुओं को बढ़ावा देने के लिए भैंस के दूध पर 30 लीटर प्रतिदिन के लिए 25 हजार रुपये तथा गाय में 10 से 12 लीटर के लिए 20 हजार, 8 से 10 लीटर के लिए 15 हजार व 6-8 लीटर के लिए 10 हजार रुपये की राशि प्रोत्साहन स्वरूप दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed