{"_id":"59f0ef4f4f1c1b87698b78f6","slug":"11508962127-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैंप पर कैटवाक करेगी म्हारी मुर्राह और देसी गाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैंप पर कैटवाक करेगी म्हारी मुर्राह और देसी गाय
Updated Thu, 26 Oct 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
अभी तक आपने मॉडल्स को ही रैंप पर ही कैटवाक करते हुए देखा होगा। लेकिन अब झज्जर में तीन दिवसीय स्वर्ण जयंती राज्य पशुधन प्रदर्शन में मुर्राह भैंस व देसी नस्ल की गाय कैटवॉक करती नजर आएंगी। इस कैटवॉक कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। प्रदेश में पशुधन व नस्ल सुधार को बढ़ावा देने के लिए लगाई जा रही इस प्रदर्शनी का शुभारंभ राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी 27 अक्तूबर को करेंगे तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल 29 अक्तूबर समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय (27-29 अक्तूबर) कार्यक्रम के दूसरे दिन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह भागीदारी करेंगे।
आज होगा पशुओं का पंजीकरण
स्वर्ण जयंती राज्य पशुधन प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए पशुओं का पंजीकरण 26 अक्तूबर को दोपहर बाद दो बजे से प्रदर्शनी स्थल पर होगा। प्रदर्शनी में विभिन्न नस्ल के निजी पशु, गोशालाओं पशु, तथा सरकारी संस्थानों के पशु भाग ले सकते हैं। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. मनीष डबास ने बताया कि जो पशु पालक अपने पशुओं को पशु प्रदर्शनी में सम्मिलित करने के इच्छुक हैं वे अपने नजदीक पशु चिकित्सक, पशु पालन विभाग या प्रदर्शनी नियोजक से निशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर अपने उपनिदेशक जिला पशु पालन विभाग में जमा करवा सकते हैं।
इन श्रेणियों में पशुओं का प्रवेश
उपनिदेशक ने बताया कि मुर्राह नस्ल की भैंस, झोटी, एक से दो वर्ष के बाल पशु, और प्रजनन योग्य सांड। दूसरी श्रेणी में हरियाणा नस्ल के पशु गाय, बैल व प्रजनन योग्य सांड। साहिवाल नस्ल के पशुओं में गाय, बैल, तथा प्रजनन योज्य सांड, थारपारकर ,राठी, गिर, बिलाही, दुधारू गाय। विदेशी श्रेणी में संकर नस्ल के पशुओं में गाय, प्रजनन योज्य सांड। गोशाला के गो जातीय पशुओं में गाय तथा प्रजनन योज्य हरियाणा नस्ल एवं साहिवाल नस्ल सांड। अश्व जातीय पशुओं में घोड़ा, घोड़ी, बच्छेरा, बच्छेरी, गैलडिंग, डंकी मेयर, डंकी स्टेलियन। ऊंट व ऊंटनी, भेड़ों की श्रेणी में नाली, हिसार डेल, बकरी श्रेणी में कोई भी नस्ल का बकरा व बकरी तथा सुकर शंकर योर्कशायर एंव डैंडरेस नस्लें सूकर व सूकरी। प्रत्येक नस्ल की श्रेणी में अलग-अलग प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
पशुओं की खरीद-फरोख्त होगी पहली बार
उपनिदेशक ने बताया कि पशु पालन मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की पहल पर पहली बार राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी में पशु पालक पशुओं की खरीद फरोख्त करने की अनुमति होगी। पशु पालन मंत्री की सोच है कि इससे पशु पालकों को अपने पशुओं के अच्छे दाम मिलेंगे। प्रदर्शनी में पंजीकृत पशुओं के लिए पशु चारा पशु पालन विभाग की ओर से निशुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा। पशु मेले में सफल एवं अनुभवी पशुपालकों के विचार भी सांझे किए जाएंगे ताकि दूसरे पशु पालकों को इसका लाभ मिल सके।
ये रहेंगे पुलिस के इंतजाम
प्रवर पुलिस अधीक्षक ने तीन दिन चलने वाली प्रदर्शनी को लेकर झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर पुलिस नाका लगाने, यातायात कर्मियों की ड्यूटी व पार्किंग आदि इंतजामों को लेकर भी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि वीआईपी आगमन को लेकर संबंधित अधिकारी गंभीरता से कार्य करें। ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
वर्जन
तीन दिवसीय मेले का पूरा प्रबंध कर लिया गया है। मेले में कृषि मंत्री की पहल पर पहली बार खरीद फरोख्त का कार्य हो सकेगा।
- मनीष डबास, उपनिदेशक पशुपालक, झज्जर।
- मेले में पशु खरीद-फरोख्त की मिली अनुमति, पशुपालकों को मिलेगा फायदा
- स्वर्ण जयंती राज्य पशुधन प्रदर्शनी 2017 में पहुंचेंगे 2500 पशु
- राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी करेंगे शुभारंभ, सीएम मनोहर लाल समापन पर मुख्य अतिथि