फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दमकल कर्मचारियों की तीन दिन के लिए छुट्टियां बंद

दमकल कर्मचारियों की तीन दिन के लिए छुट्टियां बंद

Wed, 18 Oct 2017 01:42 AM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
दमकल कर्मचारियों की तीन दिन के लिए छुट्टियां बंद
दमकल कर्मचारियों की छुट्टियां बंद
विज्ञापन

चरखी दादरी
दिवाली पर्व को देखते हुए दमकल विभाग अधिकारियों की छुट्टियां बंद कर दी गई हैं। अब कर्मचारियों की ड्यूटी आठ की बजाय 12 घंटे की होगी। इस संबंध में डीसी की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। जिले में तीन दमकल गाड़ियां हैं तथा करीब 25 कर्मचारी तैनात हैं। कर्मचारी 24 घंटे स्थिति पर नजर रखेंगे।
दिवाली पर्व को लेकर दमकल विभाग भी सतर्क हो गया है। हालांकि इस बार पटाखों की ब्रिकी पर पूर्णतया प्रतिबंध है लेकिन पटाखे छोड़े जाने पर पूर्णतया रोक नहीं है। दिवाली के दिन सांय छह से रात नौ बजे तक पटाखे छोड़े जाने संबंधी स्वतंत्रता हाईकोर्ट की ओर जरूर मिली है। वैसे भी दिवाली दीपों का पर्व है ऐसे में आग लगने संबंधी घटनाएं होना आम बात है। घरों व दुकानों में लोग रात के समय जलता दीपक छोड़ना शुभ मानते हैं ऐसे में कई बार आग लगने की घटनाएं हो जाती है जिससे भारी नुकसान हो जाता है।
विज्ञापन

शहर की करीब 80 हजार की आबादी के अलावा जिले के अधीन 172 गांव आते हैं। गांवों में भी आग लगने की घटनाएं संभावित है। ऐसे में एरिया व आबादी के लिहाज से तीन दमकल गाड़ियां अपर्याप्त मानी जा रही हैं। कई बार बड़ी आग की घटना होने पर पड़ोसी जिलों झज्जर, भिवानी व महेंद्रगढ़ से दमकल की गाड़ियां मंगवानी पड़ती हैं तब जाकर आग पर काबू पाया जाता है। दिवाली पर्व पर नहरों में पानी पहुंचना भी उचित ही है। सोमवार को ही नहरों में पानी पहुंचा है। दमकल गाडिय़ों के लिए नहरों से पानी लेना आसान हो जाता है। जिले में दमकल विभाग के सभी कर्मचारियों की छुुट्टियां रदद कर दी गई हैं। जिले में करीब 25 दमकल कर्मचारी हैं जो रूटीन में आठ-आठ घंटा ड्यूटी करते रहे हैं लेकिन दिवाली को पर्व को देखते हुए इन कर्मचारियों की शिफ्ट अब 12-12 घंटे की कर दी गई है क्योकि कर्मचारियों की भी काफी कमी बनी हुई है। सभी कर्मचारियों को सतर्क रहने को भी कहा गया है। इस समय दमकल विभाग का कार्य नगर परिषद भवन में चल रहा है। यहीं पर परिषद कार्यालय में पानी से भरी दमकल गाडिय़ां खड़ी कर रखी है। दमकल विभाग कर्मचारियों ने धनतेरस पर्व के साथ ही सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। फायर ऑफिसर की जगह उनका कामकाज देख रहे दमकल अधिकारी नफे ङ्क्षसह ने बताया कि डीसी के निर्देशानुसार जिले में पूरी सतर्कता बरती जा रही है। दमकल कर्मचारियों को 24 घंटे तैनात रहने की हिदायतें जारी कर दी गई है ताकि आग लगने की घटना होने पर तत्काल कदम उठाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- वर्सन-
दिवाली पर्व को लेकर दमकल विभाग पूरी तरह से सतर्क है। कर्मचारियों की छुट्टियां रदद कर दी गई हैं। अगले तीन दिनो तक स्थिति पर विशेष नजर रखी जाएगी।
कार्यकारी दमकल अधिकारी, नफे सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed