{"_id":"59c416f04f1c1b91688b5e26","slug":"11506023152-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़िता का धरना जारी, पुलिस करवाएगी आरोपी का पॉलीग्राफी टैस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़िता का धरना जारी, पुलिस करवाएगी आरोपी का पॉलीग्राफी टैस्ट
Updated Fri, 22 Sep 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरना जारी, पुलिस करवाएगी आरोपी का पॉलीग्राफी टैस्ट
चरखी दादरी।
छेड़छाड़ घटना की शिकायतकर्ता महिला ने तीसरे दिन भी लघु सचिवालय में धरना जारी रखा। महिला पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर रही है। वहीं, पुलिस इस मामले में आरोपी को पॉलीग्राफी टैस्ट कराने का तर्क भी दे रही है। वीरवार को भी पीड़िता व उसके बच्चों ने जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना दिया तथा प्रशासन से न्याय की गुहार की।
पीड़िता का आरोप है कि पुलिस प्रशासन इस मामले में मूक बना हुआ है। आरोपी के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज होने के बावजूद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। महिला का आरोप है कि पुलिस उस पर इस मामले में समझौता करने का दबाव बना रही है। महिला का आरोप है कि अब भी उसे आरोपी की ओर से धमकियां मिल रही हैं। धमकी दिए जाने बाबत भी पुलिस को अवगत करवाया जा चुका है। पीड़िता ने जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर आत्महत्या करने की बात कही है। इस संबंध में डीएसपी सुरेश हुड्डा ने बताया कि पुलिस जल्द ही आरोपी का पॉलीग्राफी टेस्ट करवाएगी। अगर पीड़िता के आरोप सच पाए गए तो दोषी पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।