फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बिंध प्रतियोगिता में सोनिया ने बाजी मारी

बिंध प्रतियोगिता में सोनिया ने बाजी मारी

Tue, 12 Sep 2017 02:07 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
बिंध प्रतियोगिता में सोनिया ने बाजी मारी
निबंध प्रतियोगिता में सोनिया ने बाजी मारी
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव बिरोहड़ स्थित एचडी पब्लिक स्कूल में सोमवार को सहोदय हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सीबीएसई के करीब 20 स्कूलों के छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में लिखित परीक्षा के माध्यम से समूहों का चयन किया गया। अंतिम पांच समूहों में शामिल एचडी बिरोहड़ के समूह ने सबको पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में नारी की बदलती भूमिका, गुरू-शिष्य संबंध आदि विषयों पर छात्रों ने अपने विचार लिखे।

निबंध प्रतियोगिता में एचडी बिरोहड़ की 10वीं कक्षा की छात्रा सोनिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर संचालक बलराज फौगाट ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा को निखारने में मील का पत्थर साबित होती हैं। सभी विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया। प्राचार्या डॉ. रश्मि पौलस्त्य ने बाहर से आए सभी विद्यालयों के अध्यापकों और छात्रों का हार्दिक आभार प्रकट किया। प्रतियोगिता आयोजन में हरिओम शास्त्री, संजय व मुकेश शर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed