फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दूसरी लिस्ट वाले विद्यार्थियों का आज होगा दाखिला

दूसरी लिस्ट वाले विद्यार्थियों का आज होगा दाखिला

Wed, 12 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
दूसरी लिस्ट वाले विद्यार्थियों का आज होगा दाखिला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
शहर के कॉलेजों में दूसरी कट आफ लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों का दाखिला शुरू हो गया है। दूसरी लिस्ट में शामिल विद्यार्थी मंगलवार को दाखिले के लिए कॉलेजों में जुटे रहे। दूसरी लिस्ट वाले विद्यार्थियों का दाखिला बुधवार को ही होगा। उसके बाद 13 जुलाई को तीसरी कट आफ लिस्ट लगने की संभावना है। दो दिन ही दाखिले के लिए मिलने की वजह से मंगलवार को भारी संख्या में विद्यार्थी अपने कागजात चेक कराने और चालान बनवाने में जुटे रहे। उसके बाद विद्यार्थी बैंकों में फीस जमा कराने लगे। दूसरी कट आफ लिस्ट लग गई, लेकिन जिन विद्यार्थियों का पहली लिस्ट में नंबर नहीं आया था और दूसरी मेरिट लिस्ट के लिए पात्र हैं लेकिन फार्म में गलती होने की वजह से वे दाखिला नहीं ले सके। फार्म में हुई गलती की वजह से ये विद्यार्थी दूसरी लिस्ट में भी शामिल नहीं हुए और उनके फार्म कॉलेज प्रबंधन की ओर से ठीक नहीं किए गए। अब ऐसे में विद्यार्थियों को सीटें खाली रहने की ही प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। अगर सीट खाली रहती हैं तो 15 के बाद ही ऐसे विद्यार्थियों को दाखिला मिलने की संभावना है।

दूसरी लिस्ट से कम हुआ दाखिला, द्वितीय व तृतीय वर्ष की छात्राओं के हुए दाखिले:
राजकीय कॉलेज की नोडल अफसर डॉ. सुनीता छिल्लर ने बताया कि दूसरी मेरिट लिस्ट में शामिल छात्राओं में से सिर्फ बीए में 17 और बीकाम में 6 छात्राओं ने दाखिला लिया है। कॉलेज में द्वितीय और तृतीय वर्ष की छात्राओं की दाखिले के लिए भीड़ थी। मंगलवार को 301 छात्राओं के दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन

राजकीय कॉलेज में दाखिलों का ब्योरा
कोर्स विद्यार्थी
बीए सुबह 88
बीए शाम 106
बीकाम पास 26
बीकाम आनर्स 13
बीबीए 5
बीसीए 24
बीएससी मेडिकल 23
बीएससी नान मेडिकल 49


-13 जुलाई को तीसरी कट आफ लिस्ट लगने की संभावना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed