{"_id":"594981074f1c1bff3c8b45ac","slug":"11497989383-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं ने किया चौटाला का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं ने किया चौटाला का स्वागत
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़ (ब्यूरो)। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का मंगलवार सुबह बहादुरगढ़ में सेक्टर-9 मोड़ बाईपास पहुंचने पर इनेलो नेता नरेश जून की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने चौटाला को फूल भेंट करते हुए उनके स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं दी।
कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि आने वाला समय इनेलो का है। इसलिए सभी कार्यकर्ता तैयारियों में जुट जाएं। कांग्रेस और भाजपा सरकारों ने लोगों को बरगलाया हैं। लोगों को लूटा है। जिस प्रकार लोग कांग्रेस से परेशान हो चुके थे, उसी प्रकार अब लोगों का भाजपा सरकार से भी मोह भंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय इनेलो है। प्रदेश में अगली सरकार इनेलो की होगी। सत्ता में आते ही प्रदेश के लोगों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरे जोरशोर के साथ पार्टी का प्रचार प्रसार करें।
इस मौके पर दलीप सिंह मान, मनेश मान, चांद मलिक, पवन मलिक, रवींद्र माजरा, सौरभ मान, ईश्वर जून, मंजीत जून, रवींद्र दलाल, हरपाल दलाल, मास्टर रामचंद्र, दीपक व सुनील दहिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।