फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों का समय पर करें निवारण : डीसी

आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों का समय पर करें निवारण : डीसी

Fri, 26 Apr 2019 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों का समय पर करें निवारण : डीसी
झज्जर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) हरियाणा राजीव रंजन ने वीरवार को जिला प्रशासन के साथ वीसी के माध्यम से लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों की समीक्षा की। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय जून ने जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर अब तक हुई तैयारियों के बारे में सीईओ को जानकारी दी। वीडियो कांफ्रेंस के बाद उपायुक्त ने एआरओ व अन्य संबंधित अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि चुनावी ड्यूटी में नियुक्त स्टाफ की ट्रेनिंग को प्राथमिकता देते हुए पूरा करने के निर्देश दिए। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के नेशनल ग्रीवांस सिस्टम (एनजीएस) , सी-विजिल पर दर्ज शिकायतों का निवारण तय समय सीमा में करें साथ ही निराकरण की रिकॉर्ड भी अपडेट रखें। जून ने कहा कि क्रिटिकल, अति संवेदनशील व संवेदनशील बूथों पर वेब कास्टिंग की सुविधा देने पर निर्वाचन आयोग विचार कर रहा है। इसके लिए सभी एआरओ अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में ऐसे मतदान बूथों की पहचान का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर रिपोर्ट दें। उपायुक्त ने कहा कि मतदान के दिन प्रत्येक दो घंटे के अंतराल में वोटिंग प्रतिशत की डिटेल भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी। इस कार्य के लिए नियुक्त अधिकारी मतदान प्रतिशत की सटीक रिपोर्ट तैयार करें साथ ही समय का भी ध्यान रखना होगा। जिले के सभी बूथों से अंतिम रिपोर्ट भी शाम सात बजे तक देनी होगी। इसके लिए सभी एआरओ अपने क्षेत्र में इस कार्य के लिए नियुक्त अधिकारियों को तकनीकी तौर पर प्रशिक्षित करें। उपायुक्त ने कहा कि नामांकन पत्र वापस लेने का शुक्रवार तीन बजे तक समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed