{"_id":"5c685d75bdec2208332049c0","slug":"111550343541-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं ने लगाएं पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, सरकार से की सर्जिकल स्ट्राइक दोहराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं ने लगाएं पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, सरकार से की सर्जिकल स्ट्राइक दोहराने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां। पुलवामा आत्मघाती हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए भूतपूर्व सैनिक और युवा शुक्रवार देर शाम बौंदकलां के कच्चा थाना चौक में एकत्र हुए। युवाओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला। युवाओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और सरकार से सर्जिकल स्ट्राइक दोहराने की मांग की।
शुक्रवार शाम भूतपूर्व सैनिक और गांव के सैकड़ों युवा एकत्र हुए। इन्होंने शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। युवा हाथों में पाकिस्तान मुर्दाबाद लिखी स्लोगन पट्टी और तिरंगा झंडा लेकर चौक पर पहुंचे। युवाओं ने कच्चा थाना चौक से कैंडल मार्च की शुरूआत की और मुख्य बाजार, बस स्टैंड, राजकीय महाविद्यालय, ऊण रोड व मुख्य गलियों से युवाओं का काफिला निकला। इसके बाद शहीद सुनील शर्मा के शहीद स्मारक पर मोमबत्ती जलाकर शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सूबेदार मेजर मेनपाल सिंह परमार, सूबेदार गंगाराम सिंह, राधेश्याम जांगड़ा, योग शिक्षक नवीन परमार, मास्टर पवन शर्मा हरित, सुरेंद्र सिंह, राकेश राणा, सूबेदार शुगन सिंह, गुरुचरण शर्मा, रमेश शर्मा, अजय परमार, प्रवीन परमार, कृष्ण जांगड़ा, नरेंद्र उर्फ टीटू शर्मा और मंजीत सिंह परमार समेत अनेक युवा उपस्थित थे।