फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   धड़ के बाद नहर में मिला युवक का सिर व पैर के दो टुकड़े

धड़ के बाद नहर में मिला युवक का सिर व पैर के दो टुकड़े

Wed, 13 Feb 2019 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
धड़ के बाद नहर में मिला युवक का सिर व पैर के दो टुकड़े
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मातनहेल। दो फरवरी को साल्हावास के पास जवाहर लाल नेहरू कैनाल में मिले हाथ, पैर व सिर कटे शव के करीब दस दिन बाद एक खेश की गठरी में बंधे कटे हुए अंग भी मिले हैं। साल्हावास पुलिस ने नहर से गठरी में कटा हुआ युवक का सिर और एक पैर के दो हिस्से बरामद कर लिए है। हालांकि एक पैर, दोनों हाथ अभी भी गायब हैं। युवक की उम्र करीब 32 वर्ष आंकी गई है। मृतक के चेहरे पर फरसे से वार किया गया है। पुलिस ने काटे हुए अंगों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व पहचान के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिए हैं। पुलिस ने जब धड़ का पोस्टमार्टम कराया गया तो उसकी छाती से दो गोलियां मिले थे। अज्ञात युवक के धड़ का पिछले सोमवार को पोस्टमार्टम कराया गया था। पोस्टमार्टम में मृतक के शरीर से 315 बोरी की गोलियों मिले
थे। साल्हावास पुलिस पहले ही शव के संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर चुकी है। अब कटे हुए अंगों का भी पुलिस की तरफ से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली की जवाहर लाल नेहरू कैनाल में एक गठरी पड़ी हुई है। जिसमें किसी आदमी का शव बंधा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गठरी को नहर से बाहर निकलवाया। गठरी को खोला गया तो उसमें युवक का कटा हुआ सिर व एक पैर के दो हिस्से बरामद हुए। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम ने भी मामले को लेकर सुबूत जुटाए हैं।
विज्ञापन


दस दिन बाद भी नहीं हुई पहचान
मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। न ही हत्यारों व हत्या के पीछे के कारणों का पुलिस कोई सुराग लगा पाई है। पुलिस ने एक बार फिर से अन्य पुलिस थानों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। मृतक का चेहरा पहचान के योग्य होने के कारण युवक की पहचान करना पुलिस के लिए आसान हो गया है। कटे हुए अंगों को पहचान के लिए 72 घंटे के लिए शव गृह में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाहर लाल नेहरू कैनाल में साल्हावास गांव के पास युवक के कटे हुए अंग मिले हैं। पुलिस ने उन्हें पहचान के लिए सामान्य अस्पताल झज्जर के शव गृह में रखवा दिया है। युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
जसवीर सिंह, पुलिस थाना प्रभारी, साल्हावास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed