{"_id":"5c5c8b89bdec22738a474747","slug":"111549568905-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों की गिरदावरी करें:सोमेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों की गिरदावरी करें:सोमेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। ओलावृष्टि एवं बरसात ने गांव घिकाड़ा में किसानों की उम्मीदों पर पूरी तरह से पानी फेर दिया है। इस प्राकृतिक आपदा के कारण खेतों में खड़ी गेहूं व सरसों की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है।
गांव के सरपंच सोमेश ने बताया कि गांव में वीरवार को हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलों में भारी नुकसान हुआ है। गांव के अधिकतर किसानों ने गेहूं व सरसों की फसल की बिजाई कर रखी है। कठिन मेहनत के बाद जब यह फसल पकने को तैयार हुई तो प्राकृतिक आपदा ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है।
सरपंच ने बताया कि गांव में कई देर ओलावृष्टि हुई है जिससे किसानों की फसलें जमीन पर बिछ गई और बर्बाद हो गई है। सरपंच सोमेश ने कहा कि सरकार को चाहिए कि गांव में स्पेशल गिरदावरी करवाई जाए और जल्द से जल्द किसानों को मुआवजा दिया जाए ताकि किसानों की नुकसान की भरपाई हो सके ।