{"_id":"5b0867274f1c1bb16e8b48c9","slug":"111527277351-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौंद कलां क्षेत्र में शेड्यूल भी हुआ कटों के सामने फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौंद कलां क्षेत्र में शेड्यूल भी हुआ कटों के सामने फेल
Updated Sat, 26 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
शेड्यूल से भी कम मिल रही बिजली, ग्रामीण परेशान
अमर उजाला ब्यूरो।
चरखी दादरी (बौंदकलां)। ज्यों ज्यों गर्मी के तेवर तीखे होते जा रहे हैं वैसे- वैसे ही बिजली कट भी बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में गांवों में मात्र छह से सात घंटे ही बिजली की आपूर्ति हो पा रही है।
गत 20 मई से दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने गांवों में डेढ़ घंटा बिजली कटौती करते हुए 24 घंटे में केवल 11 घंटे 30 मिनट बिजली दिए जाने का नया शेड्यूल जारी किया था। लेकिन बिजली निगम द्वारा लोड के नाम पर लगाए जा रहे बिजली कटों से बिजली आपूर्ति शेड्यूल भी फेल हो रहा है।
ग्रामीण नरेंद्र टीटू शर्मा, समे सिंह, अशोक परमार, अजीत सिंह, बलवंत सिंह और मंजीत ने बताया कि बिजली कटों से लोगों का गर्मी में बुरा हाल बना हुआ है। वीरवार रात्रि बौंदकलां फीडर से दो घंटे का कट लगा। ऐसे में बिजली निगम द्वारा शेड्यूल टाइम में से भी तीन से चार घंटे के कट जारी कर दिए जाते हैं। जिससे गांवों में केवल छह से सात घंटे ही बिजली आपूर्ति हो पा रही है। बिजली नहीं आने का सीधा असर पेयजल की आपूर्ति पर भी पड़ रहा है। गांवों में बिजली की कमी के चलते लोगों को पानी आने का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
इस बारे में बिजली फीडर प्रबंधक जेई प्रवीन कुमार ने बताया कि 33 केवीए सब पावर स्टेशन सांजरवास में केबल बॉक्स हीट के कारण जल गया था। जिसके चलते बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। इसके अलावा ओवरलोडिंग की वजह से भी कट लगाने पड़ते हैं।