{"_id":"5b00768e4f1c1b195e8b5988","slug":"111526757006-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षाओं में होनहारों ने किया नाम रोशन, मुंह मीठा करवाकर दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षाओं में होनहारों ने किया नाम रोशन, मुंह मीठा करवाकर दी बधाई
Updated Sun, 20 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम जिले के विद्यार्थियों ने अपना परचम लहराया। जिले का ओवरऑल परीक्षा परिणाम 66.30 प्रतिशत रहा। इस बार भी परिणाम में बेटियां बेटों से आगे रही। लड़कों का परीक्षा परिणाम जहां 59.62 फीसदी रहा तो वहीं लड़कियों का परिणाम 74.30 प्रतिशत रहा। शनिवार को जिले के विभिन्न स्कूलों में मेरिट सूची में नाम दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों का संस्था परिसर में मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। 12वीं परीक्षा में जिले के 6385 विद्यार्थी प्रविष्ट हुए थे, जिनमें से 4233 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
वैश्य कन्या स्कूल की 54 छात्राओं ने पाई मेरिट
नगर स्थित वैश्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12 वीं कक्षा का स्कूल परिणाम शत प्रतिशत रहा है। विज्ञान संकाय में छात्रा शानू ने 96.80 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल टॉप किया है। इसी प्रकार वाणिज्य संकाय में सलोनी सिंघल ने 94.60 प्रतिशत तथा कला संकाय में कविता 91.20 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में टॉपर रही। स्कूल की 54 छात्राओं ने मेरिट सूची में नाम दर्ज करवाया है। इस उपलब्धि पर वैश्य एजुकेशन सोसायटी प्रधान विष्णु मितल, उपप्रधान विजय कुमार अग्रवाल, महासचिव चंद्रमोहन गर्ग तथा विद्यालय चेयरमैन मोतीलाल बिंदल, मैनेजर रोहताश चांदवासिया व प्रधानाचार्या संगीता राणा ने सफल छात्राओं के साथ-साथ भौतिकी प्राध्यापिका दर्शना ढिल्लन, पूनम कलकल तथा ज्योति जैन को बधाई दी।
वैश्य ब्वॉयज स्कूल का परिणाम रहा 96 फीसदी
नगर स्थित वैश्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का बोर्ड की 12वीं कक्षा का परिणाम 96 प्रतिशत रहा। विज्ञान संकाय में छात्र यश अग्रवाल पुत्र महेश कुमार ने 91.4 प्रतिशत के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं, वाणिज्य संकाय में छात्र ऋतिक गर्ग पुत्र दिनेश गर्ग ने 91.8 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉप किया। संस्कार गाबा पुत्र अशोक गाबा ने 91.2 प्रतिशत तथा रोहित गोयल पुत्र सुशील गोयल ने 90.08 प्रतिशत अंक हासिल किए। वाणिज्य संकाय में 34 छात्रों में 13 छात्रों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंध समिति व प्रधानाचार्य बजरंग कुमार तंवर ने छात्रों को बधाई दी है।
विज्ञापन
एसईडी स्कूल का परिणाम रहा शत प्रतिशत
गांव बरसाना स्थित एसईडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का 12वीं कक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। वाणिज्य संकाय में आशू ने स्कूल टॉप किया है। विद्यालय निदेशक मुकेश जाखड़ और प्रधानाचार्या सुरेखा सिवाच ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जाखड़ ने बताया कि वाणिज्य संकाय में प्रथम स्थान पर रही छात्रा आशू ने 92.60 प्रतिशत अंक हासिल किए। राहुल यादव ने विज्ञान संकाय में 90.20 प्रतिशत, नितिन ने विज्ञान संकाय मेें 89.80 प्रतिशत, निशा ने 89.40 प्रतिशत, रोहित ने 89.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा 18 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके विद्यालय का मान बढ़ाया।
तक्षशिला स्कूल का परिणाम सराहनीय रहा
गांव डोहकी कितलाना मोड़ स्थित तक्षशिला विद्याग्राम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं के परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल के 34 छात्रों में से विज्ञान संकाय में 12 और कलां संकाय में आठ विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में नाम दर्ज करवाया है। प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार मंगलेश व महेंद्र सिंह ने सफल हुए बच्चों को बधाई दी।
अनू ने स्कूल टॉप किया
बाढड़ा। गांव कान्हड़ा स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल की छात्रा अनू ने बोर्ड की 12 वीं परीक्षा में 500 में से 472 अंक लेकर स्कूल टॉप किया है। अनू ने जीव विज्ञान में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। प्रधानाचार्य अमित ने बताया कि 464 अंक लेकर निशा दूसरे स्थान पर रही। पिंकी को तीसरा स्थान मिला है। 60 प्रतिशत छात्रों ने मेरिट सूची में नाम दर्ज करवाया है। प्रधानाचार्य अमित ने सफल हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
नियम रानी बनी स्कूल टॉपर
गांव चरखी स्थित ग्रीन मिडोज स्कूल के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि विज्ञान संकाय में 28 में से नौ तथा कलां संकाय में 25 में से तीन छात्रों ने मेरिट सूची में नाम दर्ज करवाया है। कलां संकाय में नियम रानी ने 500 में से 465 अंक, रिंकू कुमारी 452 अंक व कविता ने 401 अंक प्राप्त किए हैं। विज्ञान संकाय में रितू यादव ने 500 में से 462 अंक, बंटी 449अंक, अनुज ने 444 अंक हासिल किए हैं। विज्ञान संकाय में मानविंद्र, आदित्य, संजीव, मंजीत, नारायण वत्स, नेहा ने मेरिट में स्थान बनाया। इस प्रदर्शन पर प्रबंधन समिति सचिव सुरेश कुमार, योगेंद्र सिंह, संजीव कुमार, अरविंद सांगवान ने विद्यार्थियों को बधाई दी है।