{"_id":"5a551f344f1c1b09788b7798","slug":"111515527988-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं पहुंच रही ट्रेनें समय पर, यात्री हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं पहुंच रही ट्रेनें समय पर, यात्री हो रहे परेशान
Updated Wed, 10 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ।
दिल्ली-रोहतक रेल ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेनों की लेट-लतीफी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। कोहरे के चलते एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई-कई घंटे देरी से चल रही है। ऐसे में ठिठुरती ठंड में लोग ट्रेनों के आने का इंतजार करते दिखते हैं। मंगलवार को भी 10 ट्रेनों की स्थिति तो यह थी कि वे सवा घंटा से लेकर 15 घंटा देरी से चल रही थी।
रेलवे पूछताछ केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार लंबी दूरी की ट्रेनों पर कोहरे का असर ज्यादा पड़ रहा है। यात्रियों को बार-बार ट्रेनों की अपडेट स्थिति को लेकर अवगत भी कराया जाता रहता है। वहीं, इंटरनेट के माध्यम से भी काफी यात्री ट्रेनों को लेकर पता करते रहते हैं कि कौन सी ट्रेन कहां है और कितनी देरी से आ रही है।
ये ट्रेनें रही लेट
रोहतक की ओर जाने वाली गाड़ी संख्या 14723 कालिंदी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 15 घंटे 30 मिनट लेट, 12555 गोरखधाम 13 घंटे लेट, 12481 दैनिक सुपरफास्ट 11 घंटे देरी से, 14519 किसान एक्सप्रेस छह घंटे देरी से, 15909 अवध आसाम 13 घंटे व जाखल पैसेंजर 15 मिनट की देरी से पहुंची। वहीं, दिल्ली-नई दिल्ली की तरफ जाने वाली 16318 हिमसागर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 14 घंटे लेट, 12482 दैनिक सुपरफास्ट 10 घंटे, 14520 किसान एक्सप्रेस छह घंटे लेट रही तो 14324 बरेली एक्सप्रेस रद्द रही।