फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   डीसी ने किया तहसील व आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण

डीसी ने किया तहसील व आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण

Wed, 20 Sep 2017 01:08 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
डीसी ने किया तहसील व आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
केंद्र और प्रदेश सरकार के लैगशिप कार्यक्रमों का लाभ आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचे और प्रशासनिक कार्यशैली बेहतर ढंग से क्रियांवित हो। इसके मद्देनजर मंगलवार को उपायुक्त सोनल गोयल ने बहादुरगढ़ पहुंचकर विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। साथ ही उपमंडल स्तरीय कार्यालयों का निरीक्षण करने उपरांत शहरी क्षेत्र में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर नौनिहालों को दिए जा रहे पोषाहार के रखरखाव की स्थिति का भी जायजा लिया।
उपायुक्त गोयल ने कहा कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ हर आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर पूरी सक्रियता बरती जानी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विभिन्न पहलुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। एसडीएम बहादुरगढ़ जगनिवास ने उपायुक्त गोयल को सरकार की ओर से लागू की गई योजनाओं का उपमंडल स्तर पर सही ढंग से पालना करते हुए सकारात्मक कदम बढ़ाने की बात कही।
विज्ञापन


तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण
उपायुक्त सोनल गोयल ने लघु सचिवालय परिसर स्थित तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील कार्यालय से संबंधित कार्यशैली को देखा और उपस्थित कर्मियों से रिपोर्ट ली। उन्होंने कहा कि तहसील कार्यालय में आने वाले लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार उपस्थित कर्मियों द्वारा किया जाए तथा राजस्व से संबंधित सभी आंकडे़ अपडेट रखे जाएं। उन्होंने सरकारी फीस को नियमित तौर पर संबंधित अधिकारी के संज्ञान में लाते हुए जमा कराने के निर्देश दिए, ताकि राजस्व धनराशि में किसी भी प्रकार से कोई गैप न रहे। उन्होंने ट्रेजरी का भी मुआयना किया और कार्यशैली की जांच की। उन्होंने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुशासन के साथ कार्य किया जाए और किसी भी रूप से नियमों की अनदेखी न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंगनबाड़ी केंद्र में पहुंच पोषाहार का लिया जायजा
उपायुक्त सोनल गोयल ने शहर के नाहरा-नाहरी रोड स्थित वत्स कालोनी तथा शक्ति नगर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पहुंचकर नौनिहालों को दिए जा रहे पोषक आहार का जायजा लिया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की हाजिरी रजिस्टर से लेकर आंगनबाड़ी केंद्र में उपस्थित पौषक आहार के बारे में संबंधित कर्मियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में सुखद माहौल प्रदान करते हुए उनके स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना है। ऐसे में आंगनबाड़ी केंद्र में दिए जाने वाले आहार में गुणवत्ता के साथ कतई भी समझौता न किया जाए। महिला एवं बाल विकास विभाग के मापदंडों के अनुरूप नौनिहालों को सुविधाएं प्रदान की जानी आवश्यक हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में रखे आहार की सफाई व्यवस्था देखने के साथ ही मंगलवार को बनाए गए भोजन पूरी और आलू की सब्जी को भी चखते हुए निर्धारित मापदंडों का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए। इन्होंने वत्स कॉलोनी में स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला का दौरा करते हुए शिक्षकों और विद्यार्थियों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर में सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल प्रदान किया जाए।


ये रहे मौजूद
उपायुक्त सोनल गोयल के साथ हुई बैठक में तथा निरीक्षण के दौरान एसडीएम जगनिवास, तहसीलदार नरेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार श्रीभगवान, एआईपीआरओ दिनेश कुमार, सीडीपीओ अर्बन बबीता, नगर परिषद सचिव मुकेश कुमार, एमई रमेश शर्मा, ओमदत्त सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed