{"_id":"5978ee9f4f1c1be4498b4742","slug":"111501097631-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेन सड़क पर दूषित पानी का जमाव होने से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेन सड़क पर दूषित पानी का जमाव होने से ग्रामीण परेशान
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव ढाणी फौगाट में मेन रोड पर दूषित पानी जमा होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महराणा और पातुवास गांव के लोग भी इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं। रास्ते में दूषित पानी का जमाव होनेे के कारण यहां जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं जिससे हादसा होने की आशंका बनी रहती हैं। ग्रामीण राजेश, रामसिंह, राकेश, अमित, अशोक, रामधन, सत्यवान, राजू, विक्रम, संजय, सुरेंद्र, मुकेश, कुलदीप, रामकुमार, करतार, कृष्ण, विजय ने बताया कि दूषित पानी में मच्छर पनप रहे हैं जिससे आसपास बीमारियां फैलने का भी अंदेशा बना है। ग्रामीणों ने बताया कि कई सालों से इस सड़क पर दूषित पानी जमा होता है। अब बारिश के मौसम में तो हालात काफी खराब बने हैं। ग्रामीणों ने इस समस्या का स्थायी समाधान करवाने की मांग की है।