फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   राजकीय कालेज में हाई रही पहली कटआफ

राजकीय कालेज में हाई रही पहली कटआफ

Fri, 07 Jul 2017 01:32 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
राजकीय कालेज में हाई रही पहली कटआफ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक से संबद्ध बहादुरगढ़ के कालेजों ने स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों की पहली कटऑफ सूची बृहस्पतिवार को जारी कर दी।
बीए व बीएससी मेडिकल व नान मेडिकल प्रथम वर्ष के लिए 74 फीसद से भी अधिक की कट ऑफ लगी है। अब विद्यार्थी 11 जुलाई तक दाखिला ले सकेंगे। उसके बाद दूसरी कट आफ लिस्ट जारी होगी। पहले दिन दाखिला प्रक्रिया काफी धीमी रही। वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय में प्रवेश के लिए आई छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऑनलाइन सिस्टम में कॉलेज का नाम गलत होने की वजह से एक भी छात्रा का चालान नहीं बन पाया। राजकीय कालेज में कई विद्यार्थी अधूरे दस्तावेज लेकर आए थे। इसलिए केवल 20 विद्यार्थियों के ही चालान बन सके। राजकीय महिला कालेज में 45 छात्राओं ने चालान बनवाकर दाखिला लिया।
विज्ञापन

राजकीय महिला कालेज
राजकीय महिला कॉलेज में नोडल आफिसर डॉ. सुनीता छिल्लर ने बताया कि बी कॉम की 72 सीटों के लिए पहली कट आफ लिस्ट लग गई है। बी कॉम में सामान्य श्रेणी में यह लिस्ट 84.4 फीसद से लेकर 51 फीसद तक, एससी जाति के लिए 63.2 फीसद से 53 फीसद और पिछड़े वर्ग में 65.4 से लेकर 66 फीसद अंकों की मेरिट लिस्ट लगी है। बीए की 280 सीटों में से 233 की लिस्ट बन गई है। इसमें ऑल इंडिया सामान्य श्रेणी की लिस्ट 93 फीसद से लेकर 82.8 फीसद तक, सामान्य श्रेणी में 82.6 फीसद से लेकर 41.2 फीसद तक, अनुसूचित जाति में 67.8 फीसद से लेकर 48.6 फीसद तक, पिछड़े वर्ग में 56.4 से लेकर 61.4 फीसद तक और विशेष पिछड़े वर्ग में 59.2 फीसद अंक वाली छात्राओं के दाखिले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्य कन्या महाविद्यालय
वैश्य गर्ल्स कॉलेज में एक घंटा देरी से करीब 12 बजे पहली मेरिट लिस्ट लगी। इस कॉलेज में बीए की 120, बी कॉम की 93, बीसी की 19, बीएससी कंप्यूटर साइंस की 19 और बीएससी कैमिस्ट्री की 32 सीटों के लिए पहली लिस्ट लगी है। इस कॉलेज में बीए की कटऑफ काफी हाई रही। यहां बीए की आल इंडिया सामान्य श्रेणी में 99.4 फीसद से 85.4, सामान्य श्रेणी में 85 फीसद से 71.8, एससी में 70.4 से 50.6, बीसीए में 71 फीसद से 53, बीसीबी में 63.8 से 63.6 फीसद रही। बीकाम में आल इंडिया सामान्य श्रेणी में 93.1 फीसद से 80.2, सामान्य श्रेणी में 79.6 फीसद से 60.8, एससी में 60.4 से 54.8, बीसीए में 59.2 फीसद से 53.6, बीसीबी में 52.6 से 52.6 फीसद रही। बीसीए में आल इंडिया सामान्य श्रेणी में 88.4 फीसद से 55.4 फीसद रही। बीएससी कंप्यूटर साइंस में आल इंडिया सामान्य श्रेणी में 83.6 फीसद से 69, सामान्य श्रेणी में 66.8 फीसद से 55.8 रही। बीएससी कैमिस्ट्री में आल इंडिया सामान्य श्रेणी में 90.4 फीसद से 83.6, सामान्य श्रेणी में 83 फीसद से 75.6, एससी में 63.8 से 59, बीसीए में 74.2 फीसद से 66.6, बीसीबी में 70 से 66.4 फीसद रही। वैश्य कालेज में बीए के लिए 132, बी कॉम के लिए 99, बीएससी (नॉन मेडिकल) 35 और बीसीए की 19 सीट पहली कटऑफ के दायरे में आ गईं।

राजकीय कालेज में हाई कटऑफ
राजकीय कॉलेज में बीए सुबह के लिए कटऑफ सामान्य श्रेणी में 93.2 फीसद से 67.8, एससी में 67.6 से 57.8, बीसीए में 67.8 फीसद से 56.2, बीसीबी में 67.6 से 45.6 फीसद रही। बीए शाम में सामान्य श्रेणी में 94.8 फीसद से 61, एससी में 60.4 से 37.8, बीसीए में 60.6 फीसद से 44.86, बीसीबी में 59.6 से 44 फीसद रही। बीकाम की सामान्य श्रेणी में 87 फीसद से 56.6, एससी में 55.2 से 51.1, बोीसीए में 54.4 फीसद से 48.6, बीसीबी में 55.6 से 47.6.6 फीसद रही। बीकाम आनर्स के लिए सामान्य श्रेणी में 94.4 फीसद से 68.4, एससी में 66 से 51.2, बीसीए में 62.4 फीसद से 49, बीसीबी में 62.8 से 50.4 फीसद रही। बीएससी मेडिकल में सामान्य श्रेणी में 91.2 फीसद से 76.2, एससी में 75.6 से 70, बीसीए में 75.4 फीसद से 65.6, बीसीबी में 74.6 से 56.2 फीसद रही। बीएससी नान मेडिकल में सामान्य श्रेणी में 92.6 फीसद से 74.4, एससी में 71 से 61.4, बीसीए में 72.8 फीसद से 65.4, बीसीबी में 68.6 से 60.4 फीसद रही। बीबीए की सामान्य श्रेणी में 84 फीसद से 69.4, एससी में 65.8 से 54.6, बीसी ए में 63.8 से 62.8 फीसद, बीसीबी में 67.6 से 62 फीसद रही। बीसीए कोर्स की सामान्य श्रेणी में 89 फीसद से 65.8, एससी में 65.6 से 56, बीसी ए में 63 से 54.6 फीसद, बीसीबी में 62.8 से 57.4 फीसद कट आफ रही।
राजकीय कॉलेज में कितनी सीटों के लिए कटऑफ
बीए-1 307
बीए-1 (सांध्य) 252
बीएससी (मेडि.) 61
बीएससी (नान मेडि.) 117
बी कॉम (पास) 104
बी कॉम (आनर्स) 52
बीबीए 31
बीसीए 56



- राजकीय महिला कालेज में बी कॉम की 72 सीटों के लिए आई पहली कटऑफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed