{"_id":"5bfc581dbdec22414a2af351","slug":"101543264285-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्गो का जोश देख दंग रह गए बच्चे, युवा व खेल प्रेमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्गो का जोश देख दंग रह गए बच्चे, युवा व खेल प्रेमी
Updated Tue, 27 Nov 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झज्जर। सत्ते अखाड़ा बिरधाना में महान स्वतंत्रता सेनानी चौ. रणबीर सिंह हुड्डा की जयंती के अवसर पर उनके स्मृति में बुुजुर्गों की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन अखाड़ा संचालक सतपाल पहलवान द्वारा करवाया गया। बुजुर्गों की इस दौड़ प्रतियोगिता बुजुर्गों के जोश को देखकर बच्चे, युवा व खेल प्रेमी दंग रह गए। बुजुर्गों की इस दौड़ प्रतियोगिता में न सिर्फ झज्जर जिले से बल्कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए बुजुर्गों ने शिरकत की। बुजुर्गों की दौड़ को देखने के लिए गांव व आसपास क्षेत्रों के खेल प्रेमी आयोजन स्थल पर पहुंचे और हर कोई इस दौड़ को लेकर उत्साहित नजर आ रहा था।
दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बुजुर्गों का जोश व उत्साह भी देखते ही बनता था। हर कोई अपने-अपने तरीके से दौड़ शुरू होने से पहले व्यायाम व कसरत करता नजर आ रहा था। दौड़ प्रतियोगिता से पूर्व अखाड़ा संचालक सतपाल पहलवान ने अखाड़े में स्थित चौ. रणबीर सिंह हुड्डा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उसके बाद दौड़ प्रतियोगिता को झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। दौड़ में सभी प्रतिभागी एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश करते हुए दिखाई दिए। इस दौड़ में महेंद्रगढ़ से आए बुजुर्ग कैलाशचंद का जोश सभी पर भारी पड़ा और उन्होंने दौड़ प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया।
वहीं दूसरे स्थान पर दादरी से आए नेशनल खिलाड़ी रामकिशन शर्मा बाढड़ा ने प्राप्त किया। जबकि तीसरे स्थान के लिए कांटे का मुकाबला रहा, जिसमें हवा सिंह गोयला कलां, रामफल कमोद चरखी दादरी व रामफल खेड़ा भिवानी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं व प्रतिभागियों को अखाड़ा संचालक सतपाल पहलवान ने नकद राशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर धूप सिंह, हेतराम दहिया, हवा सिंह, बलजीत सिंह, महेंद्र सिंह, इंद्र सिंह, कोच संजय पहलवान बामडौला, जय सिंह, अमरीक सिंह, महेंद्र, अनिल, मोतीलाल सहित अनेक खेल प्रेमी मौजूद रहे और बुजुर्गों की दौड़ का खूब आनंद उठाया।