{"_id":"5b16e2074f1c1bf96e8b688c","slug":"101528226311-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री बोले-खाली कुर्सी ना रखवा दियो, कदै कैमरे आले इसै न दिखावैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री बोले-खाली कुर्सी ना रखवा दियो, कदै कैमरे आले इसै न दिखावैं
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। कुलाना गांव में बनने वाले महिला कॉलेज के भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए कृषिमंत्री ओपी धनखड़ ने सरपंचों को बुलाकर गांवों में घर-घर न्योता देने की ड्यूटी लगाई। जब सरपंचों व ग्रामीणों में कार्ड लेने की होड़ लगी तो मंत्री ने कहा कि भीड़ भी इतनी ही लाना। कभी कुर्सी कार्ड के हिसाब से लगवा दें और भीड़ कम पहुंचे। अगर खाली कुर्सी रही तो कैमरे वाले दिखा देंगे। आजकल कैमरे वाले खाली कुर्सियों के पीछे बड़े पड़े हुए हैं, इस बात का ध्यान रखना। संवाद भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री ओपी धनखड़ ने 11 गांवों के सरपंचों व मौजिज लोगों को करीब 10 हजार निमंत्रण सौंपे, जिन्हें वे घर-घर जाकर बांटेंगे। मंत्री के द्वारा कुलाना गांव में महिला कालेज के भूमि पूजन का कार्यक्रम 9 जून को रखवाया गया है, जिसमें शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा बतौर मुख्यातिथि पहुंचेंगे।
सरपंच के साथ कार्यकर्ता जाएंगे घर-घर
निमंत्रण पत्र हर घर तक पहुंचाने के लिए मंत्री ओपी धनखड़ ने खास रणनीति बनाई है। कार्ड बांटने की जिम्मेदारी तो सरपंचों की लगाई है, लेकिन कार्ड के सही बंटने की तस्दीक के लिए हर गांव के सरपंच के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी घर-घर जाएंगे। मंत्री ओपी धनखड़ का पूरा फोकस कार्यक्रम में खासी भीड़ जुटाने से है। मंत्री ओपी धनखड़ क्षेत्र में महिला कालेज लाने की इस उपलब्धि को क्षेत्र के हर व्यक्ति को अहसास करवाने चाह रहे हैं कि यहां का विकास वहीं करवा सकते हैं।
लगा दी है मैडम अर छोरे की ड्यूटी
मंत्री ओपी धनखड़ ने मीटिंग के दौरान चुटकी लेते हुए बताया कि मैंने तो मैडम को कह दिया है कि गर्मी में थोड़ा बाहर निकल, अर लोगां न भूमि पूजन का न्योता देके आ। उन्होंने अपने बेटे आदित्य धनखड़ का नाम लेते हुए कहा कि वो भी न्योता देने गांव-गांव पहुंचेगा। कॉलेज महिलाओं के लिए बन रहा है तो महिलाओं की संख्या में कार्यक्रम में अधिक होनी चाहिए।
विज्ञापन
इसी सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं
कुलाना में महिला कॉलेज की कक्षाएं इसी सत्र से शुरू हो जाएंगी। कालेज का नाम भी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्शाया जाएगा तथा बुधवार से होने वाले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए छात्राएं इसे भी चुन सकती हैं। नई इमारत बनने तक कॉलेज में कक्षाएं आरंभ करने के लिए वैकल्पिक भवन का इंतजाम किया जाएगा। वहीं कालेज का भवन बनने के पश्चात कक्षाएं नए भवन में शिफ्ट कर दी जाएंगी।
इन गांवों ने लिया है भीड़ का जिम्मा
कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए कुलाना व आसपास के 11 गांवों ने जिम्मा लिया है। कुलाना गांव की पंचायत ने 800, लुहारी ने 1200, खेड़ी सुल्तानपुर ने 1500, पाटौदा ने 3000, कोका ने 500, भटेड़ा ने 800, कहाड़ी ने 300, बाबरा ने 500, किरड़ौद ने 550, अमादलपुर ने 500, नंगला कुतानी ने 400 निमंत्रण पत्र लिए हैं। वहीं गिजड़ौद गांव से कोई प्रतिनिधि कार्यक्रम में नहीं पहुंचा था।
बादली के हर घर में लगेगा फलदार पौधा
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाते हुए बादली विधानसभा क्षेत्र के हर घर में पहली से 15 जुलाई तक एक-एक फलदार पौधा लगवाने की घोषणा की है। उंहोंने कहा कि वे इसके लिए अभियान चलाएंगें तथा हर घर में पौधा जरूर लगवाएंगे।
फोटो संख्या-15 व 16