फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नौकरी तो दे नहीं सके, अब युवाओं से पकौड़ा रेहड़ी लगवाएंगे भाजपाई: चौटाला

नौकरी तो दे नहीं सके, अब युवाओं से पकौड़ा रेहड़ी लगवाएंगे भाजपाई: चौटाला

Mon, 12 Feb 2018 01:32 AM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
नौकरी तो दे नहीं सके, अब युवाओं से पकौड़ा रेहड़ी लगवाएंगे भाजपाई: चौटाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
भाजपा के शासनकाल में किसान अपनी बदहालू पर आंसू बहा रहा है तो युवा रोजगार पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। भाजपा ने अपने किए वादों के मुताबिक न तो किसानों की सुध ली और न ही युवाओं के रोजी-रोटी का कोई प्रबंध किया। यह बात इनेलो संसदीय दल के नेता व हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला ने कही। वे मातनहेल में आयोजित युवा-किसान सभा में पहुंचे किसानों-युवाओं के जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इनेलो सांसद ने कहा कि खट्टर सरकार के राज में हरियाणा के 80 युवकों की जान गोली से गई है और तीन बार सेना को बुलाना पड़ा और अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चौथी बार अर्धसैनिक बलों और सेना को बुलाने की तैयारी हो रही है। ऐसा हरियाणा के इतिहास में कभी नहीं हुआ। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 7 मार्च को हरियाणा की जनता दिल्ली में दहाड़ेगी और एसवाईएल नहर के पानी के लिए आंदोलन करेगी। इसके लिए उन्होंने लोगों को न्यौता दिया।
पकौड़ा मुद्दे पर ली चुटकी
उन्होंने पकौड़े बनाने के मोदी के सुझाव पर चुटकी लेते हुए कहा कि यहां भी भाजपा सरकार बड़े घरानों को फायदा पहुंचाने की चेष्ठा कर रही है क्योंकि पकौड़ा बनाने के लिए सिलिंडर अंबानी का, बेसन बाबा का और तेल अडानी का बिकेगा।
विज्ञापन

दुष्यंत ने खुद थामा ट्रैक्टर का स्टेयरिंग
मातनहेल में आयोजित युवा किसान सम्मेलन में सांसद दुष्यंत चौटाला छुछकवास गांव से ही ट्रैक्टर पर सवार हो गए थे। जहां से वे खुद हरे रंग का ट्रैक्टर चलाते हुए मातनहेल रैली में पहुंचे। छुछकवास गांव से उनकी अगवानी करने के लिए जिलाध्यक्ष उपेंद्र कादियान 450 बाइकों व 400 ट्रैक्टर के साथ खड़े हुए थे जहां पर बाइक सवार दुष्यंत के ट्रैक्टर के आगे चले व उनके पीछे ट्रैक्टरों का काफिला रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली परीक्षा में पास हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष
इनेेलो पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष व पार्षद उपेंद्र कादियान ने सांसद दुष्यंत चौटाला की युवा किसान जनसभा को सफल बनाकर जिलाध्यक्ष बनने के बाद अपनी पहली परीक्षा पास कर ली। उपेंद्र कादियान को युवा विंग का जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी के भीतर ही कुछ लोग सवाल खड़े कर रहे थे कि अब देखा जाएगा कि इतने युवा चेहरे को कमान मिली है वो संगठन को किस हद तक खड़ा कर पाएंगे। मातनहेल में युवा किसान सम्मेलन में करीब 5 हजार की उपस्थिति ने उपेंद्र कादियान को जिलाध्यक्ष के तौर पर स्थापित कर दिया है।

80 युवाओं को मरवाया, तीन बार सेना को बुलाया, प्रदेश में फेल साबित हो चुकी है खट्टर सरकार: दुष्यंत चौटाला
-मातनहेल रैली में सरकार पर दुष्यंत का तंज
- मातनहेल गांव में आयोजित की गई थी युवा किसान सभा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed