{"_id":"5a64ec814f1c1b90268b59ea","slug":"101516563585-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएफएससी बोले: कर दिया है प्रधान को पत्र, खुलेंगे प्रदूषण जांच केंद्र, पैट्रोल पंप डीलर प्रधान बोले: नहीं मिला विभाग का पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएफएससी बोले: कर दिया है प्रधान को पत्र, खुलेंगे प्रदूषण जांच केंद्र, पैट्रोल पंप डीलर प्रधान बोले: नहीं मिला विभाग का पत्र
Updated Mon, 22 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
प्रदूषण को कम करने को लेकर एनजीटी भले ही प्रयास कर रहा है लेकिन दूसरे संबंधित विभाग उसके प्रयासों को पलीता लगा रहे हैं। एनजीटी के आदेशों की पालना करवाने के लिए दूसरे विभाग गंभीर नहीं है। इससे एनजीटी के आदेश धुएं के गुब्बार में उड़ रहे हैं। हाल ही में एनजीटी ने आदेश जारी किए हैं कि सभी पेट्रोल पंप पर प्रदूषण जांच केंद्र होने चाहिए। ताकि वाहन चालकों को पता चल सके कि उनका वाहन कितना प्रदूषण फैला रहा है। संबंधित विभाग की ओर से एनजीटी के आदेश की पालना करते हुए सभी पंप संचालकों को नोटिस देकर कंफर्म किया जाना चाहिए था कि उनके यहां सभी पेट्रोल पंपों पर प्रदूषण जांच केंद्र है या नहीं। लेकिन खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी एनजीटी के आदेशों वाले पत्र को फाइलों मेें दबाकर बैठे हुए हैं।
जिले में 110 पेट्रोल पंप
झज्जर जिले में इस समय 110 पेट्रोल पंप हैं, इनमें से 58 पंप इंडियन ऑयल के, 37 हिंदुस्तान पेट्रोलियम के तो 12 पंप भारत पेट्रोलियम के हैं। इनके अलावा तीन पंप एस्सार के हैं। पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन का दावा है कि वर्तमान में करीब 70 फीसदी पंप पर प्रदूषण जांच केंद्र स्थापित हैं।
झज्जर शहर में आठ पेट्रोल पंप, तीन पर नहीं प्रदूषण जांच केंद्र
अमर उजाला टीम ने पेट्रोल पंपों पर प्रदूषण जांच केंद्र हैं या नहीं इसका पता लगाने के लिए झज्जर शहर स्थित आठ पेट्रोल पंपों का दौरा किया। टीम ने पाया कि शहर के आठ में से पांच पेट्रोल पंपों पर ही प्रदूषण जांच केंद्र है। इस दौरान बादली बाईपास, अंबेडकर चौक व बहादुरगढ़ रोड स्थित पेट्रोल पंपों पर प्रदूषण जांच क्रेंद नहीं मिला।
विज्ञापन
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अशोक शर्मा से सीधी बातचीत
सवाल : प्रदूषण जांच केंद्र पेट्रोल पंपों पर खुलवाने के लिए एनजीटी से क्या कोई आदेश मिला है?
जवाब : हां, इस बारे में एनजीटी का पत्र आया है।
सवाल : पत्र आने के बाद विभाग की ओर से अब तक क्या कार्रवाई की गई है?
जवाब : पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन को पत्र लिख दिया है।
सवाल : अभी तक कितने पंप पर प्रदूषण जांच केंद्र नहीं हैं।
जवाब : इसकी सही जानकारी नहीं है, रिकॉर्ड देखना पड़ेगा।
पेट्रोल पंप एसोसिएशन प्रधान नसीब कादियान से सीधी बातचीत
सवाल : क्या प्रदूषण जांच केंद्र सभी पेट्रोल पंपों पर खोलने के लिए कोई पत्र मिला है?
जवाब : खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा उनके पास ऐसा कोई पत्र नहीं भेजा गया।
सवाल : वर्तमान में कितने पंप पर प्रदूषण जांच केंद्र नहीं है?
जवाब : इस समय जिले के 70 फीसदी पेट्रोल पंपों पर प्रदूषण जांच केंद्र हैं।
सवाल : प्रदूषण जांच केंद्र खोलने की कोई सूचना मिली है क्या?
जवाब : हां, सुनने में आया है, प्रत्येक पेट्रोल पंप पर प्रदूषण जांच केंद्र होने चाहिए। हम इसके लिए तैयार हैं।