फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बेटियों को सुरक्षा देने में नाकाम सरकार मंत्रीमंडल सहित इस्तीफा दे : सांगवान

बेटियों को सुरक्षा देने में नाकाम सरकार मंत्रीमंडल सहित इस्तीफा दे : सांगवान

Wed, 17 Jan 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
बेटियों को सुरक्षा देने में नाकाम सरकार मंत्रीमंडल सहित इस्तीफा दे : सांगवान
बेटियों को सुरक्षा देने में नाकाम सरकार मंत्री मंडल सहित इस्तीफा दे : सांगवान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
पूर्व सहकारिता मंत्री एवं कांग्रेसी नेता सतपाल सांगवान का कहना है कि प्रदेश में गैंग रेप की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इससे प्रदेश की खट्टर सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान उठ रहे हैं। सांगवान ने कहा कि बेटियों को सुरक्षा देने में नाकाम सरकार को मंत्री मंडल के साथ इस्तीफा दे देना चाहिए। पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान मंगलवार को दादरी में अपने निवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। सांगवान ने प्रदेश में बेटियों के साथ हो रही गैंगरेप और हत्याओं की निंदा कर इसे भाजपा सरकार की नाकामी का ज्वलंत उदाहरण बताया है। उन्होंने कहा कि बेटियों से हर रोज अनाचार, छेड़छाड़ और बलात्कार हो रहे हैं। इससे मानवता शर्मसार हो रही है। इसके बावजूद प्रदेश की खट्टर सरकार को कानून व्यवस्था से कोई सरोकार नहीं है। इस महिला विरोधी सरकार को बदलने का समय आ गया है। सांगवान ने कहा कि प्रदेश में चार दिनों में बेटियों से गैंगरेप की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिससे प्रदेश की महिलाएं पूर्णतया असुरक्षित महसूस कर रही हैं। जनता का कानून व्यवस्था से पूरी तरह से विश्वास उठ गया है और भाजपा सरकार सोई पड़ी है। उन्होंने कहा कि आज की भाजपा सरकार बेकार के कामों में ध्यान देने की बजाए अपने सुरक्षातंत्र को मजबूत करें जिससे प्रदेश में आए दिन हो रहे गैंगरेप और अन्य अपराधों से प्रदेशवासियों को छुटकारा मिले। इस मौके पर सत्यव्रत सांगवान, युकां के जिला महासचिव जयंत वशिष्ठ, पूर्व सरपंच अजीत सिंह, अजय चरखी, पार्षद प्रवीन सैनी, रतीराम रासीवास, प्रदीप नेहरा, सुरेंद्र फौगाट, मोहित रावलधी व हरीश जांगड़ा आदि उपस्थित थे।

फोटो 22
कार्यकर्ताओं से बातचीत करते पूर्व मं9ी सतपाल सांगवान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed