{"_id":"5a5bb3b94f1c1ba5268b46ec","slug":"101515959225-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर गांव को एक अप्रैल से पंचायत विभाग जारी करेगा रेटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर गांव को एक अप्रैल से पंचायत विभाग जारी करेगा रेटिंग
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
कृषि, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि राज्य में पहली अप्रैल से हर गांव को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए अलग-अलग सात रंग के स्टार दिए जाएंगे। सभी गांवों की स्टार रेटिंग की जानकारी विभाग की वेबसाइट पर डाली जाएगी। उन्होंने यह बात गांव जहांगीरपुर में मकर संक्रांति के अवसर पर शहीद भगत सिंह ग्रामीण युवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए दी। रेटिंग में बेटा-बेटियों की संख्या उल्लेखनीय रहने, पर्यावरण सुरक्षा व साफ-सुथरे जोहड़, अपराध मुक्त व सामाजिक समरसता, सुशासन, सामाजिक सहभागिता तथा स्वच्छता आदि श्रेेणियों के लिए अलग-अलग रंगों के स्टार दिए जाएंगे। जो गांव सभी सात रंगों की कसौटी पर खरा उतरेगा उसे इंद्रधनुष ग्राम का दर्जा मिलेगा। ऐसे गांव को विकास के लिए वित्तीय सहायता भी मिलेगी। उन्होंने बताया कि इन स्टार के लिए फरवरी में आवेदन मांगे जाएंगे उसके उपरांत विशेषज्ञों की एक समिति गांव के दावे की जांच करेगी। इस समिति की रिपोर्ट के आधार पर गांव को स्टार रेटिंग मिलेगी।
जिम के लिए दिए दो लाख रुपये
कार्यक्रम का शुभारंभ ओमप्रकाश धनखड़ ने शहीद ए आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए किया। गांव की बेटियों ने ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री का स्वागत किया। कृषि मंत्री ने सभी बेटियों को अपनी ओर से 500-500 रुपये की पुस्तकें देने की भी बात कही। गांव के युवाओं की ओर से जिम की मांग पर कृषि मंत्री ने दो लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर गांव की बेटी वंशिका, दीपिका, हितेश तथा गांव के बेटे कृष कादियान व अमन कादियान को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने पर कृषि मंत्री ने सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनी साथ ही पौधरोपण भी किया।
एक अप्रैल से प्रत्येक गांव को रेटिंग जारी करेगा पंचायत विभाग
- सात श्रेणियों में उत्कृष्टता के लिए अलग-अलग रंग का मिलेगा गांव को स्टार
- ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने जहांगीरपुर में दी जानकारी