फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दामों में गिरावट से आमजन की रसोई तक पहुंचने लगी मौसमी सब्जियां

दामों में गिरावट से आमजन की रसोई तक पहुंचने लगी मौसमी सब्जियां

Tue, 26 Dec 2017 01:37 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
दामों में गिरावट से आमजन की रसोई तक पहुंचने लगी मौसमी सब्जियां
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
सर्दी के मौसम में फल व सब्जियों के दामों में भी गिरावट आने लगी है। जो सब्जियां सप्ताहभर पहले खूब महंगी बिक रही थी अब उनके रेट में 30 से 40 प्रतिशत की कमी भी देखने को मिल रही है। ऐसे में अब आने वाले कुछ दिनों में इनके दामों में और भी गिरावट आने की उम्मीद जताई जा रही है। मटर, टमाटर, गाजर से लेकर आलू व अन्य सब्जियों के रेट कई फीसदी कम देखने को मिल रहे हैं। अब ये सब्जियां आम लोगों की पहुंच तक आ गई है। हालांकि प्याज के रेट में अब खास कमी नहीं आई है। प्याज अभी भी खूब महंगा ही बिक रहा है।
शहर की सब्जी मंडी में थोक के हिसाब से सब्जी काफी सस्ती मिल रही है जबकि रेहड़ी वाले व फुटकर विक्रेता इन्हीं सब्जियों के दामों में उछाल लाकर उन्हें बेच रहे है। सुबह तो सब्जी के रेट कुछ ज्यादा दिखाई देते हैं। लेकिन शाम ढलने तक इसके दामों में काफी गिरावट तक आ रही है।
विज्ञापन

झज्जर रोड पर सब्जी मंडी में विक्रेता विक्रांत, विजय कुमार ने बताया कि अब सप्ताहभर से सब्जी के रेट काफी कम हुए है। जो सब्जियां कुछ दिन पहले महंगी थी उनमें अब 30 से 40 फीसद रेट की कमी साफ तौर पर देखने को मिल रही है। उन्होंने बताया कि टमाटर के दामों में काफी कमी आई है। पहले टमाटर 50 से 70 रुपये तक में खूब बिक रहा था, लेकिन अब 20 से 25 रुपये में बढ़िया टमाटर मिल रहा है। राजस्थान, अहमदाबाद, इंदौर, बंगलूरू से खूब टमाटर की आवक हो रही है। उन्होंने बताया कि मंडी में सब्जियों के रेट में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहता है लेकिन पिछले कुछ दिनों के मुकाबले अब काफी सब्जियां सस्ती हो गई है जो कि गरीब और आमजन की रसोई तक भी खूब आसानी से पहुंच रही है और इन सब्जियों का जायका भी लोग खूब ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है फिलहाल सब्जियों के भाव
सब्जी रेट प्रति किलोग्राम
टमाटर 20 से 25 रुपये
गाजर 20 रुपये
आलू 10 रुपये
प्याज 40 से 50 रुपये
अदरक 30 से 40 रुपये
नींबू 30 से 40 रुपये
हरी मिर्च 35 से 40 रुपये
मूली 5 से 10 रुपये
हरा धनिया 5 से 10 रुपये एक जूटी
मैथी 5 रुपये जुटी
गोभी 20 से 30 रुपए किलोग्राम
शिमला मिर्च 30 रुपये किलोग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed