फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मुख्यमंत्री का दादरी दौरा महज दिखावा : श्रुति चौधरी

मुख्यमंत्री का दादरी दौरा महज दिखावा : श्रुति चौधरी

Tue, 17 Oct 2017 01:58 AM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का दादरी दौरा महज दिखावा : श्रुति चौधरी
मुख्यमंत्री का दादरी दौरा महज दिखावा : श्रुति चौधरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने अपने दो दिवसीय दौरे पर दादरी जिले के लिए कोई बड़ी घोषणा न करके साबित कर दिया कि भाजपा सरकार ने महज जनता को गुमराह करने के लिए इसे जिला बनाया है। ये विचार पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने प्रेस को जारी बयान में कही। उन्होंने कहा कि दादरी को जिला बने एक साल से ज्यादा समय हो गया है अगर मुख्यमंत्री की नीयत सही होती तो इसके विकास के लिए बजट में बड़ी राशि का प्रावधान करवाते।

उन्होंने कहा कि टेल तक पानी पहुंचाने का सरकार ढिंढोरा पिट रही है जबकि हकीकत वो खुद बयान कर चुके है कि इनमें बरसात का ही पानी आएगा। बचे हुए समय में कैसे और कितना पानी मिलेगा ये अभी तक सरकार ने नहीं बताया है। आज न बिजली है न पानी है। लोगों को बिजली कम मिल रही है जबकि छापामारी अधिक की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस दौरे पर अधिकतर उनके कार्यकाल में हुए कामों के फीते काट काम चलाया है। उन्होंने कहा कि नए फसल केंद्रों की घोषणा के साथ मुख्यमंत्री ये तो ध्यान रखते कि उन्होंने बाढड़ा रैली में झोझू कलां और बधवाना में खरीद केंद्र शुरू कराने की घोषणा की थी। श्रुति चौधरी ने सवाल उठाया कि ये मुख्यमंत्री का कैसा खुला दरबार था जिसमें 350 से अधिक शिकायतों में से महज 60 की सुनवाई कर खानापूर्ति कर ली गई। इससे न्याय की उम्मीद रखने वाले लोगों में रोष है और अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कांग्रेस राज में बने 100 बेड के अस्पताल का शिलान्यास जरूर कर दिया पर वहां मरीजों को कोई सुविधा मिलनी शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed