{"_id":"59c5659b4f1c1b2d688b5ec9","slug":"101506108827-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीता स्वयंवर में श्रीराम ने तोड़ा धनुष तो सीता ने डाली जयमाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीता स्वयंवर में श्रीराम ने तोड़ा धनुष तो सीता ने डाली जयमाला
Updated Sat, 23 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
प्राचीन रामलीला कमेटी के द्वारा दिल्ली गेट के रामलीला मैदान पर की जा रही रामलीला में शनिवार को राम-लक्ष्मण के द्वारा विश्वामित्र का यज्ञ संपूर्ण करवाया गया। वहीं इसके बाद ताड़का वध, सीता स्वंयवर व परशुराम श्राप का मंचन किया गया। वृंदावन से आए कलाकारों के द्वारा रामलीला का बड़ा ही सजीव चित्रण किया गया। सीता स्वंयवर में भगवान राम के द्वारा धनुष तोड़ने व सीता के द्वारा भगवान राम को जयमाला डालने का मंचन का दर्शकों ने खूब आनंद लिया। रामलीला कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़ ने बताया कि रामलीला मंचन के दौरान दर्शकों के बैठने के लिए पूरी व्यवस्था कमेटी के द्वारा की गई है। वहीं इस मौके पर संरक्षक वेद दुहन, लालचंद गर्ग, तिलक गोसाई, केके गुलिया, गुलाब प्रजापत, हेमंत गर्ग, वाइस चेयरमैन प्रवीन गर्ग, सुनील तलवार, जस्सू, जयदेव दुहन, गौरव पाराशर, संदीप छिक्कारा, दिनेश सिंगल, कृष्ण, प्रकाश सहित कमेटी पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।