फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   100% result of five government schools in the district

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले में पांच सरकारी स्कूलों का शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

Mon, 22 May 2023 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 22 May 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
100% result of five government schools in the district
झज्जर। जिले के 127 में से पांच स्कूल ऐसे हैं जिनका 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। ये स्कूल अन्य सरकारी स्कूलों के लिए भी आदर्श बन गए हैं। इस बेहतर परीक्षा परिणाम के पीछे बच्चों की मेहतन व शिक्षकों ही ओर से बेहतर मार्गदर्शन बताया गया है। ये स्कूल शिक्षा के मामले में निजी स्कूलों की बराबरी कर रहे हैं। इन विद्यालयों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी खेड़ा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहाजगढ़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरिया, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुडन व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुढ़ा शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले के 27 स्कूल ऐसे हैं जिन का परीक्षा परिणाम 17 से 48 फीसदी रहा है जबकि एक स्कूल का परीक्षा परिणाम 50 फीसदी है। बाकी स्कूलों का परीक्षा परिणाम 51 से 98 फीसदी के बीच रहा है। जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यालयों के मुखियाओं व स्टाफ को बधाई दी है।
विज्ञापन

बेहतर परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यालयों को इस क्रम को निरंतर बनाए रहने की आवश्यकता है। जिन स्कूलों का परीक्षा परिणाम कम रहा है उन विद्यालयों के स्टाफ को और अधिक मेहनत करवाने की आवश्यकता है। ताकि अगले परीक्षा परिणाम में और अधिक बेहतर कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन




- राजेश खन्ना, जिला शिक्षा अधिकारी, झज्जर।
विद्यार्थियों की स्थिति :
स्कूल का नाम कुल विद्यार्थी पास विद्यार्थी
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी खेड़ा 14 14
- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहाजगढ़ 32 32
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरिया 16 16
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुडन 24 24
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुढ़ा 22 22
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed