फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   hudda demanded strenth to farmer

शक्ति रैली के लिए हुड्डा ने किसानों से मांगी ताकत

Sun, 29 Sep 2013 12:04 AM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
चंडीगढ़/ब्यूरो Updated Sun, 29 Sep 2013 12:04 AM IST
विज्ञापन
hudda demanded strenth to farmer
‘अगर आप चाहते हैं कि बोनस के लिए मुझे बार-बार दिल्ली न जाना पड़े और किसानों को फसल का भाव उसकी लागत जमा 50 फीसदी मुनाफा हो तो मुझे ताकत दो।
विज्ञापन


वह ताकत एक मुख्यमंत्री को नहीं बल्कि सभी किसानों को मिलेगी। इसलिए आगामी नवंबर में एक ऐसी शक्ति रैली में शामिल हो जाएं जिसमें 20 लाख लोग होंगे। वह रैली किसानों, मजदूरों की होगी और प्रदेश में होगी। रैली की तारीख और स्थान बाद में बता दिया जाएगा।’ यह आग्रह मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार को अपने यहां सरकारी आवास पर हजारों किसानों को संबोधित करते हुए किया। किसान वैसे तो गन्ने का सबसे ज्यादा भाव मिलने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताने पहुंचे थे मगर उनकी संख्या हजारों में पहुंच गई और सीएम आवास एक रैली स्थल बन गया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हर साल खाद के दाम बढ़ जाते हैं तो मुझे बोनस के लिए बार-बार दिल्ली जाना पड़ता है। मैं भी किसान का बेटा हूं। मैं खेती करता हूं। मुझे पता है कि  किसानों की क्या दिक्कत है। मैं चाहता हूं कि किसानों को स्थायीआमदनी हो। प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने मेरी अध्यक्षता में वर्किंग ग्रुप बनाया था।
विज्ञापन


मैंने सिफारिश कर रखी है कि किसानों को फसल का भाव उनकी लागत और उसका 50 फीसदी मुनाफा दिया जाए। कई सिफारिशें मान ली गई हैं मगर यह मांग बकाया है। इसलिए मुझे ताकत दो। किसानों को सब्सिडी सीधी दी जाए न कि कारखानों को।’
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे अभी काफी कुछ करना है। इसलिए अपनी आवाज में ताकत पैदा करो। यह ताकत घर बैठे पैदा नहीं होगी। इसलिए नवंबर में होने वाली 20 लाख लोगों की रैली में हर गांव का हर जवान पहुंचे। उन्होंने कहा कि गुजरात में हरियाणा-पंजाब के किसानों को बर्बाद किया जा रहा है, जबकि भारत एक है और हम किसी को भी बर्बाद नहीं होने देंगें।



मैं अपना काम करता हूं : हुड्डा
नवंबर में होने वाली बीस लाख लोगों की शक्ति रैली को क्या नरेंद्र मोदी की रेवाड़ी रैली का जवाब माना जाए के सवाल पर सीएम ने कहा, ‘शक्ति सबके लिए है, मैं अपना काम करता हूं जवाब नहीं देता।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed