फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Youths pelted stones at the house of Ward 23 councillor Ashish

Hisar News: वार्ड 23 के पार्षद आशीष के घर पर युवकों ने किया पथराव

Mon, 21 Apr 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 21 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Youths pelted stones at the house of Ward 23 councillor Ashish
पार्षद के घर पर तोड़ा गया शीशा
हांसी। वकील कॉलोनी में वार्ड 23 के पार्षद आशीष पिंकू के घर शनिवार देर रात अज्ञात युवकों ने तोड़फोड़ की। पार्षद के अनुसार युवक काले रंग की कार में सवार होकर वहां आए और पेवर ब्लॉक व पत्थर उनके घर पर बरसाए। इस दौरान घर के बाहर लगे हुए शीशे टूट गए। जिसके बाद युवक वहां से भाग निकले। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घटना शनिवार रात दो बजे की है। उस समय पार्षद, उनके माता-पिता, पार्षद की पत्नी व 11 वर्षीय बेटा घर पर सो रहे थे। खिड़कियों पर पत्थरों के लगने की आवाज से परिजन जाग गए। बदमाशों के फेंके गए पत्थर से घर की खिड़कियों के शीशे टूट गए। घटना की सूचना पर सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। जिसमें एक काले रंग की कार में सवार चार-पांच युवक उनके घर के समीप आते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

पार्षद आशीष ने इसे जानबूझकर किया गया हमला बताया। उन्होंने कहा कि उनकी किसी से कोई बहस नहीं हुई है। मगर संभावना है कि कोई पुरानी या चुनावी रंजिश इस हमले की वजह हो। उन्होंने आरोपियों के जल्द गिरफ्तारी की मांग की। वहीं मामले में पुलिस को भी शिकायत दी गई है। बता दें कि आशीष भाजपा की टिकट पर पार्षद बने थे और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का साथ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं और पुलिस प्रशासन से मांग करता हूं कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करें। अन्यथा शहर के सामाजिक लोगों के साथ मिलकर हांसी व्यापार मंडल को आंदोलन भी करना पड़ा तो हम पीछे नहीं हटेंगे।- प्रवीन तायल, प्रधान, हांसी व्यापार मंडल



आसपास की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अभी तक की जांच में एक काले रंग की कार दिख रही है। मामले की जांच कर रहे हैं।- सदानंद वत्स, एसएचओ, शहर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed