फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Youth Mahotsav in OSGU... Audience was mesmerized with short drama, classical music, folk dance, Punjabi actor Jai Randhawa, cricketer Mohit Sharma arrived.

Hisar News: ओएसजीयू में युवा महोत्सव... लघु नाटक, शास्त्रीय संगीत लोक नृत्य से दर्शकों काे किया मंत्रमुग्ध, पंजाबी अभिनेता जय रंधावा, क्रिकेटर मोहित शर्मा पहुंचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Youth Mahotsav in OSGU... Audience was mesmerized with short drama, classical music, folk dance, Punjabi actor Jai Randhawa, cricketer Mohit Sharma arrived.
ओएसजीयू में आयोजित युवा महोत्सव में प्रस्तुति देते विद्यार्थी।  
हिसार। ओम स्टर्लिंग ग्लोबल यूनिवर्सिटी (ओएसजीयू) में आयोजित 38वें एआईयू नॉर्थ-वेस्ट जोन यूथ फेस्टिवल के चौथे दिन मंगलवार को लघु नाटक, मिमिक्री, लोक/जनजातीय नृत्य, भारतीय लाइट वोकल, क्विज, रंगोली, ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी और मेहंदी प्रतियोगिता हुई। 23 विश्वविद्यालयों के प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अशोक कुमार (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हिसार) ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को भारतीय संस्कृति से रूबरू कराते हैं।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. एनपी कौशिक ने कहा, संस्कृति और कला हमारी विरासत का अभिन्न अंग हैं। प्रति कुलपति डॉ. राजेंद्र सिंह छिल्लर ने कहा कि हर प्रतिभागी अपनी कला और कौशल को उत्कृष्टता की ओर ले जा रहा है, जो प्रेरणादायक है। चांसलर डॉ. पुनीत गोयल ने कहा यह महोत्सव छात्रों को कला और संस्कृति के माध्यम से अपने विचारों को व्यक्त करने का एक अनूठा मंच प्रदान करता है। प्रो-चांसलर डॉ. पूनम गोयल ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों की प्रतिभा को निखारने और आत्मविश्वास विकसित करने में सहायक होते हैं। इस मौके पर प्रसिद्ध पंजाबी गायक हसमत, सुल्ताना, चंदर बरार, पैरी संधु, सिम्मी विर्क, सोहिल खान और विंदर नाथूमाजरा ने भी प्रस्तुति दी। वहीं, बदनाम मूवी की अभिनेत्री जैस्मिन बेसिन व अभिनेता जय रंधावा के अलावा भारतीय क्रिकेटर मोहित शर्मा भी महोत्सव में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed